फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Trains to Mumbai, Udhampur, Mahananda also restored, relief to regular passengers in addition to migrants

मुंबई, ऊधमपुर की ट्रेनें चलीं, महानंदा भी बहाल, प्रवासियों के अलावा नियमित यात्रियों को भी राहत

Tue, 27 Apr 2021 08:16 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Tue, 27 Apr 2021 08:16 PM IST
विज्ञापन
Trains to Mumbai, Udhampur, Mahananda also restored, relief to regular passengers in addition to migrants
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : File Photo
रेलवे ने पलायन करने वाले प्रवासियों के लिए मुंबई की दो जोड़ी ट्रेनों को चलाने के अलावा महानंदा एक्सप्रेस और ऊधमपुर एक्सप्रेस को भी चलाने का फैसला लिया है। 
विज्ञापन


ट्रेन नंबर 05483 अलीपुरद्वार से एक मई से मंगलवार और शनिवार को सुबह साढ़े 10 बजे चलेगी। दूसरे दिन दोपहर 12:50 बजे कानपुर सेंट्रल और रात पौने 10 बजे दिल्ली पहुंचेगी। वापसी में यह ट्रेन नंबर 05484 दिल्ली से तीन मई से हर सोमवार और गुरुवार को सुबह 7:35 बजे चलेगी। उसी दिन दोपहर तीन बजे कानपुर सेंट्रल और अगले दिन रात में 8:40 बजे अलीपुरद्वार पहुंचेेगी।
विज्ञापन


ट्रेन नंबर 04131 प्रयागराज स्टेशन से 27 अप्रैल से 31 जुलाई तक हर मंगलवार और शनिवार को शाम चार बजे छूटेगी। फतेहपुर होकर शाम 6:12 बजे कानपुर सेंट्रल और दूसरे दिन दोपहर पौने एक बजे ऊधमपुर पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन नंबर 04132 ऊधमपुर से 28 अप्रैल एक एक अगस्त तक हर बुधवार और रविवार को दोपहर 3:40 बजे छूटेगी। दूसरे दिन सुबह 10:15 बजे कानपुर सेंट्रल और दोपहर एक बजे प्रयागराज पहुंचेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


ट्रेन नंबर 09062 बिहार के बरौनी से 29 अप्रैल गुरुवार को सुबह 10 बजे चलेगी। शुक्रवार देर रात दो बजे कानपुर सेंट्रल और शनिवार सुबह छह बजे बांद्रा पहुंचेगी।


कानपुर सेंट्रल से ट्रेन नंबर 04156 30 अप्रैल, चार और सात मई को शुक्रवार और मंगलवार को शाम 7:55 बजे चलेगी। घाटमपुर, भरवा सुमेरपुर, रगौल, बांदा, चित्रकूट, सतना होते हुए मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस अगले दिन रात में 11 बजे पहुंच जाएगी। वापसी में ट्रेन नंबर 04155 मुंबई से दो, छह और नौ मई को रविवार और गुरुवार को रात 12:25 बजे छूटेगी। अगले दिन सुबह तीन बजे यह ट्रेन कानपुर सेंट्रल पहुंचेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed