{"_id":"5b6e6c644f1c1ba61f8b8194","slug":"trains-timing-will-change-from-august-fifteen","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"ट्रेन से यात्रा करने वालों के लिए खुशखबरी: 15 अगस्त से होंगे ये बदलाव, जानें क्या है खास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रेन से यात्रा करने वालों के लिए खुशखबरी: 15 अगस्त से होंगे ये बदलाव, जानें क्या है खास
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Updated Sat, 11 Aug 2018 06:41 PM IST
सार
- कानपुर से चलने और रुकने वाली 45 ट्रेनों का रुकने का समय भी घटाया
विज्ञापन
डेमो पिक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
15 अगस्त से कानपुर से आने-जाने वाली 11 ट्रेनों का समय बदल जाएगा। इसके अलावा ट्रेनों की लेटलतीफी दूर करने के लिए रेलवे ने 41 ट्रेनों का ठहराव कानपुर सेंट्रल स्टेशन पांच से 15 मिनट तक कम कर दिया गया है। अनवरगंज में भी चार ट्रेेनों का ठहराव का समय घटाया गया है।
विज्ञापन
डेमो पिक
चित्रकूट-कानपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस (14109) सेंट्रल पर अब दस मिनट पहले शाम 7:55 बजे आएगी और सेंट्रल से ट्रेन (14110) सुबह 11:10 बजे रवाना होगी। कासगंज-कानपुर एक्सप्र्रेस (15038) पांच मिनट बाद रात आठ बजे आएगी। वलसाड-कानपुर इंटरसिटी एक्सप्रेसअब सेंट्रल स्टेशन पर 20 मिनट की देरी से शाम साढ़े सात बजे आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
डेमो पिक
भिवानी-कानपुर कालिंदी एक्सप्रेस 25 मिनट देरी से सुबह 11:35 बजे सेंट्रल पर आएगी। कानपुर-मानिकपुर पैसेंजर (51802) 55 मिनट पहले सुबह 6:10 बजे रवाना होगी। कानपुर-झांसी पैसेंजर (51804) 55 मिनट लेट सुबह 7:05 बजे सेंट्रल से छूटेगी। कानपुर-कासगंज एक्सप्रेस (15037) सेंट्रल से पांच मिनट पहले सुबह 10:40 बजे छूटेगी।
गोरखपुर से अनवरगंज आने वाली चौरी-चौरा एक्सप्रेस सवा घंटे की देरी से दोपहर 1:20 बजे अनवरगंज आएगी। फैजाबाद-अनवरगंज इंटरसिटी एक्सप्रेस (14221) 20 मिनट की देरी से सुबह 10:30 बजे अनवरगंज आएगी। अनवरगंज-फर्रुखाबाद पैसेंजर (54157) 20 मिनट पहले सुबह 5:20 बजे अनवरगंज आ जाएगी।
गोरखपुर से अनवरगंज आने वाली चौरी-चौरा एक्सप्रेस सवा घंटे की देरी से दोपहर 1:20 बजे अनवरगंज आएगी। फैजाबाद-अनवरगंज इंटरसिटी एक्सप्रेस (14221) 20 मिनट की देरी से सुबह 10:30 बजे अनवरगंज आएगी। अनवरगंज-फर्रुखाबाद पैसेंजर (54157) 20 मिनट पहले सुबह 5:20 बजे अनवरगंज आ जाएगी।