{"_id":"5d806f928ebc3e016a1815e4","slug":"trains-stopped-in-unnao-due-to-track-fracture","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"लखनऊ-कानपुर रेलमार्ग के अप लाइन पर दो जगह पटरी चटकी, ट्रेनों का आवागमन प्रभावित टला बड़ा हादसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लखनऊ-कानपुर रेलमार्ग के अप लाइन पर दो जगह पटरी चटकी, ट्रेनों का आवागमन प्रभावित टला बड़ा हादसा
Tue, 17 Sep 2019 11:13 AM IST
शिखा पांडेय
यूपी डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
यूपी डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
Published by: शिखा पांडेय
Updated Tue, 17 Sep 2019 11:13 AM IST
विज्ञापन
ट्रैक फ्रैक्चर होने से ट्रेनों को रोका गया
- फोटो : अमर उजाला
उन्नाव में लखनऊ-कानपुर रेलमार्ग के अप व डाउन लाइन पर दो स्थानों पर पटरी चटकने से बड़ा हादसा होते बचा। टूटी पटरियों से धड़धड़ाते हुए ट्रेन निकलती रहीं। मंगलवार सुबह अप लाइन पर छमकनाली के निकट गैंगमैन ने ट्रैक में फ्रैक्चर देख कंट्रोल रूम को सूचना दी।
इस पर अप ट्रैक पर ट्रेनों को अलग-अलग स्टेशनों पर रोक दिया गया। रेलपथ विभाग की टीम पहुंची और मरम्मत शुरू की। एक घंटे बाद ट्रेनों को काशन पर 30 किमी प्रति घंटा की गति से चलाया गया। इसी दौरान डाउन लाइन पर हरौनी स्टेशन के पास पटरी चटकने की घटना हुई।

Trending Videos
इससे डाउन लाइन पर भी कई ट्रेनों का संचालन प्रभावित हुआ। मरम्मत होने पर शाम करीब पांच बजे ट्रेनों ने रफ्तार पकड़ी। लखनऊ-कानपुर रेलमार्ग पर सरैया क्रासिंग के छमकनाली के पास सुबह 7:25 पर गैंगमैन धीरज कुमार ने पेट्रोलिंग के दौरान ट्रैक में फ्रैक्चर देखा।
सूचना गंगाघाट रेलवे स्टेशन मास्टर और रेलवे कंट्रोल रूम को दी। जानकारी होते ही अप लाइन पर आ रहीं ट्रेनों को जैतीपुर, सोनिक, अजगैन और उन्नाव जंक्शन पर रोक दिया गया। इनमें उद्योग नगरी एक्सप्रेस को मगरवारा स्टेशन, रायबरेली पैसेंजर को उन्नाव जंक्शन पर रोका गया।

रेलपथ विभाग की टीम ने पटरी की मरम्मत शुरू की। एक घंटे में ज्वाइंट प्लेट लगाकर रास्ते में फंसी ट्रेनों को काशन देकर सुबह 8:15 बजे 30 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से गुजारा गया। इस दौरान 64203 एलकेएम, चित्रकूट एक्सप्रेस, लोक मान्य तिलक, फैजाबाद इंटरसिटी, मरुधर एक्सप्रेस व गोमती एक्सप्रेस निर्धारित समय से करीब एक-एक घंटा देर से चलीं।
वहीं कानपुर लखनऊ डाउन लाइन पर हरौनी स्टेशन के पास सुबह 7 बजे पटरी में फ्रैक्चर होने से ट्रेनों का आवागमन प्रभावित हुआ। दो मालगाड़ी को उन्नाव जंक्शन पर रोकना पड़ा। जबकि एक एलकेएम निर्धारित समय से 25 मिनट देर से उन्नाव पहुंची। गंगाघाट रेलवे स्टेशन के आरपीएफ प्रभारी डीके शर्मा ने बताया कि छमकनाली के पास ट्रैक में फ्रै क्चर हुआ था। जिससे कई ट्रेनें लेट हुई हैं। टूटी पटरी को बदल दिया गया है। शाम पांच बजे से ट्रेनों का संचालन सामान्य हुआ।
..