फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   trains canceled in first week of december

दिसंबर के पहले सप्ताह में पहली बार ट्रेनें निरस्त

Tue, 06 Dec 2016 10:34 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, कानपुर Updated Tue, 06 Dec 2016 10:34 PM IST
सार

- कोहरे से लेट होने वाली ट्रेनों को 20 के बाद निरस्त करता है रेलवे
- मंगलवार को 20 ट्रेनें निरस्त, सैकड़ों यात्रियों ने लौटाए टिकट

विज्ञापन
trains canceled in first week of december
डेमो

विस्तार

दिसंबर के पहले सप्ताह से ही गिर रहे कोहरे ने रेलवे प्रशासन को भी हैरत में डाल दिया है। आमतौर पर 20 दिसंबर के बाद ट्रेनों को निरस्त करने की शुरू होने वाली प्रक्रिया रेलवे को अभी से शुरू करनी पड़ रही है। मंगलवार को 20 ट्रेनों को निरस्त किया गया। इतना ही नहीं पिछले छह दिन से लगातार ट्रेनें निरस्त की जा रही हैं।  अफसरों का कहना है कि रेलवे इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ है, जब कोहरे के चलते इतनी जल्दी ट्रेनें निरस्त की गई हों। वहीं ट्रेनों के निरस्त होने और देर से आने के कारण सैकड़ों यात्रियों ने अपने टिकट भी लौटाए।
विज्ञापन


ये ट्रेनें रहीं निरस्त
20 से 25 घंटे की देरी से चल रहीं 20 ट्रेनों का मंगलवार को निरस्त किया गया है। इनमें 14124 कानपुर-प्रतापगढ़ इंटरसिटी, 13240/13239 कोटा-पटना एक्सप्रेस, 12397/12398 दिल्ली-गया महाबोधी, 12393/12394 दिल्ली-सियालदाह संपूर्णक्रांति, 12179/12180 लखनऊ-आगरा इंटरसिटी, 11015 कुशीनगर, 12225 कैफियत एक्सप्रेस, 12561 स्वतंत्रता सेनानी, 14006 लिच्छवी एक्सप्रेस, 13258 जनसाधारण, 14217 ऊंचाहार एक्सप्रेस, 14864 मरुधर एक्सप्रेस, 15023 गोरखपुर-यशवंतपुर एक्सप्रेस, 22441 कानपुर-इलाहाबाद इंटरसिटी, 14056 ब्रह्मपुत्र मेल, 12329 संपर्क क्रांति एक्सप्रेस। 
विज्ञापन


कोट
उत्तर मध्य रेलवे के सीपीआरओ विजय कुमार बोले रेलवे ने कोहरे से निपटने के लिए तैयारियां की थीं लेकिन अंदाजा नहीं था कि इतना घना कोहरा इतनी जल्दी पड़ने लगेगा। आमतौर पर कोहरे के असर को देखते हुए 20 दिसंबर के बाद ट्रेनों का संचालन तय होता है। यात्री धैर्य बनाए रखें और जरूरी सामान अपने साथ लेकर चलें। चलने से पहले ट्रेनों की लोकेशन जान लें।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोहरे से निपटेगा त्रिनेत्र
रेलवे की डेवलपमेंट सेल ने तीन महीने पहले कोहरे से निपटने के लिए त्रिनेत्र नाम की डिवाइस बनाई है। यह डिवाइस इंजन में लगी होगी और ड्राइवर के सामने एक मॉनीटर होगा। इंजन में आगे की ओर हाई रिजोल्यूशन ऑप्टिकल वीडियो कैमरा और इंफ्रा रेड कैमरा होगा। ट्रेन में राडार आधारित मैपिंग सिस्टम होगा। इनकी मदद से ड्राइवर के मॉनीटर पर आगे की पटरियों की लोकेशन और सिग्नल स्पष्ट दिखेगा। इससे कोहरे में भी ट्रेन चलाने में आसानी होगी। मॉनीटर पर देखकर ट्रेन की गति धीमी या तेज कर सकेगा। रेलवे की ओर से इस डिवाइस को चेक कर लिया गया है। अब डिवाइस को बड़ी संख्या में बनाने और लगाने के लिए टेंडर कराने के प्रस्ताव मांगे गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed