फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Trains arriving crawling in fog, passengers suffering in cold

Kanpur News: कोहरे में रेंगते हुए पहुंच रही ट्रेनें, ठंड में यात्री बेहाल

Thu, 16 Jan 2025 01:02 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर Updated Thu, 16 Jan 2025 01:02 AM IST
विज्ञापन
Trains arriving crawling in fog, passengers suffering in cold
झींझक। दिल्ली हावड़ा रेल रूट के झींझक व रूरा स्टेशन पर रुकने वाली ट्रेनों की रफ्तार कोहरे के कारण धीमी पड़ गई हैं। बुधवार सुबह घना कोहरा होने के कारण ट्रेनें रेंगते हुए घंटों देरी से पहुंची। इससे सबसे ज्यादा परेशानी दैनिक यात्रियों को हुई। वहीं कानपुर-अलीगढ़ मेमू निरस्त रही। इससे भी यात्रियों को परेशानी उठानी पड़ी।
विज्ञापन

कोहरे की वजह से रेलवे परिचालन बिगड़ा हुआ है। कई दिनों से सुबह व रात को आने वाली ट्रेनें घंटों देरी से पहुंच रही हैं। यही हाल बुधवार सुबह भी रहा। कोहरे छाए रहने से झींझक स्टेशन पर रुकने वाली अप की कानपुर टूंडला मेमू 8 बजकर 1 मिनट से 3 घंटे 30 मिनट देरी से आई। जबकि की सुबह 8 बजकर 14 मिनट पर आने वाली कानपुर-अलीगढ़ मेमू निरस्त रही। अप की गोमती एक्सप्रेस 8 बजकर 34 मिनट से 1 घंटा 30 मिनट लेट रही। इसके अलावा अप की महानंदा, मुरी एक्सप्रेस घंटों लेट रहीं।
विज्ञापन

कानपुर की तरफ जाने वाली डाउन की रीवा एक्सप्रेस निर्धारित समय रात 2 बजकर 19 मिनट से 7 घंटे 20 मिनट लेट रही। इससे कई यात्री अन्य वाहनों से गंतव्य को गए। डाउन की सूबेदारगंज देहरादून एक्सप्रेस रात 1 बजकर 48 मिनट से 40 मिनट लेट रही। ऊंचाहार 4 बजकर 3 मिनट से 8 घंटे 30 मिनट लेट रही। फफूंद कानपुर मेमू सुबह 6 बजकर 23 मिनट से 2 घंटा देरी से पहुंची। टूंडला-कानपुर मेमू 10 बजकर 21 मिनट से 3 घंटा देरी से स्टेशन पर पहुंची। आगरा-लखनऊ इंटरसिटी एक्सप्रेस 9 बजकर 13 मिनट से 6 घंटा 20 मिनट लेट रही। टीआई फफूंद आलोक द्विवेदी ने बताया कि कोहरे की वजह से समस्या बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed