{"_id":"5ef8fa4b8ebc3e42ca7a57b7","slug":"train-ramadevi-news-knp5681646126","type":"story","status":"publish","title_hn":"अफवाह में न आएं, ट्रेनें चलती रहेंगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अफवाह में न आएं, ट्रेनें चलती रहेंगी
विज्ञापन
कानपुर। लॉकडाउन के बाद दोबारा बहाल हुई जितनी ट्रेनों का संचालन हो रहा है वह होता रहेगा। इसमें जिन यात्रियों ने रिजर्वेशन करा लिए हैं, वह अपनी यात्रा जारी रखेंगे। रेलवे ने उन ट्रेनों को निरस्त किया है, जिन्होंने पहले से चलने वाली ट्रेनों में रिजर्वेशन कराए थे क्योंकि रेलवे के नियमानुसार कोई भी यात्री अपनी यात्रा के चार महीने पहले रिजर्वेशन करा सकता है।
कोरोना काल में जितनी ट्रेनों को दोबारा चलाने का फैसला रेलवे ने लिया है और जो चल रही हैं वह चलती रहेंगी। इन दिनों लोग ट्रेनों को बंद करने की अफवाह में आकर रेलवे स्टेशन, आरक्षण केंद्र और ट्विटर हैंडल पर अपनी यात्रा के लिए आरक्षित सीटों वाली ट्रेनों की जानकारी लेने के लिए उमड़ रहे हैं।
कानपुर सेंट्रल से होकर अभी छह जोड़ी राजधानी एक्सप्रेस समेत 32 जोड़ी अन्य स्पेशल मेल एक्सप्रेस ट्रेनें चल रही हैं। इनमें श्रमशक्ति, पुष्पक, गोमती एक्सप्रेस, दिल्ली हावड़ा, प्रयागराज, बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस जैसी महत्वपूर्ण ट्रेनें शामिल हैं। बस इन ट्रेनों को स्पेशल कोविड-19 का दर्जा दिया गया हे। इनके नाम में कोई परिवर्तन नहीं है। बस ट्रेन नंबर के पहले अंक की जगह जीरो लगा हुआ है। उत्तर मध्य रेलवे के पीआरओ अमित मालवीय ने बताया कि लॉकडाउन के बाद जितनी ट्रेनों को चलाने की रेलवे ने घोषणा की है। वह सभी चल रही हैं। किसी तरह के भ्रम में आने की आवश्यकता नहीं है।