{"_id":"59215d234f1c1b3b6a535be3","slug":"train-derailment-reason-in-unnao","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"किसकी लापरवाही से फिर होते-होते बचा बड़ा रेल हादसा, जानकर आप भी चौंक जाएंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसकी लापरवाही से फिर होते-होते बचा बड़ा रेल हादसा, जानकर आप भी चौंक जाएंगे
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
Updated Mon, 22 May 2017 09:17 AM IST
विज्ञापन
उन्नाव में पटरी से उतरी लोकमान्य तिलक एक्सप्रेस
- फोटो : अमर उजाला
उन्नाव स्टेशन पर लोकमान्य तिलक एक्सप्रेस ट्रेन की 11 बोगियां पटरी से उतरने के मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। रेलवे अफसरों और आरपीएफ की शुरुआती जांच में पता चला है कि इस घटना के पीछे रेलवे कर्मचारियों की ही बड़ी लापरवाही थी।
विज्ञापन
रविवार को दोपहर 1 बजे के करीब उन्नाव स्टेशन के पास कचहरी क्रॉसिंग पर उस समय बड़ा हादसा होते-होते बच गया जब लोकमान्य तिलक एक्सप्रेस ट्रेन की 11 बोगियां तेज आवाज के साथ पटरी से उतर गईं। हादसा होता देख कुछ यात्री जान बचाने के लिए ट्रेन से कूदकर भागने लगे। फिलहाल अभी तक किसी के भी हताहत होने की सूचना नहीं आई है।
विज्ञापन
Trending Videos
ट्रेन की रफ्तार धीमी थी नहीं तो मारे जाते कई यात्री
उन्नाव कचहरी क्रॉसिंग पर ट्रेन डिरेल होने के बाद लगी भीड़
- फोटो : अमर उजाला
उन्नाव के कचहरी क्रॉसिंग पर तेज आवाज के साथ लोकमान्य तिलक एक्सप्रेस की 11 पटरियां डिरेल होने का सबसे बड़ा कारण पटरियों में डिफेक्ट था। हादसे की जांच करने पहुंचे रेलवे अफसरों ने पाया कि उन्नाव स्टेशन से थोड़ा पहले पटरियां सही तरीके से नहीं लगी थीं उनकी मरम्मत भी कई दिनों से नहीं कराई गई थी। यही नहीं कर्मचारियों की बड़ी लापरवाही तो ये थी कि रविवार को सुबह के समय पटरी चेक ही नहीं की गई। अगर ट्रेन की स्पीड तेज होती तो बड़ा हादसा हो जाता।
विज्ञापन
इमरजेंसी ब्रेक लगाकर ड्राइवर ने रोकी थी ट्रेन
उन्नाव में पटरी से उतरी लोकमान्य तिलक एक्सप्रेस
उन्नाव स्टेशन के बाद एक्सप्रेस ट्रेन के पटरी से उतरते ही हड़कंप मच गया। यात्री अपनी जान बचाने के लिए चलती ट्रेन से ही कूद पड़े। ड्राइवर ने किसी तरह इमरजेंसी ब्रेक लगाकर ट्रेन को रोका था। वहीं यात्रियों का कहना था कि जैसे ही ट्रेन कानपुर से उन्नाव की तरफ चली थोड़ी ही दूरी पर झटके लगने लगे थे। अगर यात्रियों की बातों पर गौर किया जाए तो ट्रेन में भी गड़बड़ी हो सकती है। हालांकि ट्रेन डिरेलमेन्ट मामले की जांच के बाद ही कुछ स्पष्ट कहा जा सकेगा। मौके पर भारी फोर्स के साथ रेलवे के बड़े अधिकारी पहुंच चुके हैं।