{"_id":"60155a89dfdd8a3a5a7c2a6d","slug":"train-collided-with-the-bike-the-video-went-viral","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यूपी: रेलवे क्रॉसिंग बंद होने के बाद जबरन बाइक लेकर घुसा युवक, ट्रेन की चपेट में आते ही उड़े परखच्चे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: रेलवे क्रॉसिंग बंद होने के बाद जबरन बाइक लेकर घुसा युवक, ट्रेन की चपेट में आते ही उड़े परखच्चे
Sat, 30 Jan 2021 06:40 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Sat, 30 Jan 2021 06:40 PM IST
विज्ञापन
कैमरे में कैद हुई घटना
- फोटो : amar ujala
कानपुर की अनवरगंज-मंधना रेल लाइन पर 24 जनवरी को एक बाइक सवार बंद रावतपुर क्रॉसिंग पार कर रहा था। तभी अचानक तेज रफ्तार आती ट्रेन देखकर उसने ट्रैक पर ही बाइक छोड़ दी। तेज रफ्तार में ट्रेन के आते ही बाइक के परखच्चे उड़ गए।
गनीमत रही कि युवक और दूसरे किसी राहगीर को चोटें नहीं आईं। यह घटना सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो के बाद चर्चा में आई। आरपीएफ बाइक की पहचान के आधार पर युवक की तलाश कर रही है।
कासंगज-अनवरगंज रेल रूट पर शुक्रवार की शाम करीब चार बजे रावतपुर रेलवे क्रासिंग बंद थी। कासगंज की आरे से सुपर फास्ट ट्रेन आने वाली थी, जो सेंट्रल की ओर जा रही थी। गेटमैन ने रावतपुर क्रॉसिंग का फाटक बंद कर दिया था
विज्ञापन
https://youtu.be/0hTvoQG7_J4

इसके बाद भी कई वाहन सवार बैरियर के नीचे से अपनी बाइक निकाल रहे थे। इसी बीच एक युवक ने भी बाइक बैरियर के नीचे निकाली और रेलवे ट्रैक पर पहुंच गया। इस बीच अचानक सामने ट्रेन आते देखकर बाइक छोड़कर पीछे की ओर भाग निकला। लोगों ने शोर मचाया लेकिन तबतक सुपरफास्ट ट्रेन आ गई। ट्रेन तेजी से बाइक से टकराते हुए निकली तो बाइक के परखच्चे उड़ गए।
सुपरफास्ट विशेष ट्रेन कासगंज की तरफ से कानपुर सेंट्रल जा रही थी। रातवपुर क्रॉसिंग बंद हो चुकी थी। इसके बावजूद बाइक सवार गेट के नीचे से गुजर रहा था। अचानक से ट्रेन आते देखा तो वह बाइक छोडक़र भाग निकला।
बाइक के टुकड़े टुकड़े होते ही घबराया युवक वहां से भाग खड़ा हुआ। इज्जत नगर मंडल के जनसंपर्क अधिकारी राजेंद्र सिंह ने बताया की फाटक बंद होने के बावजूद उसे पार करना युवक की गलती है। आरपीएफ रेलवे एक्ट के तहत कार्रवाई करेगी।