फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   train

ओखा एक्सप्रेस से कटा किसान, वंदेभारत रुकी

Wed, 18 Nov 2020 12:48 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 18 Nov 2020 12:48 AM IST
विज्ञापन
train
कानपुर देहात जिले के झींझक रेलवे स्टेशन के होम सिग्नल के पास खड़ी डाउन की वंदेभारत एक्सप्रेस। सं? - फोटो : AKBARPUR
झींझक (कानपुर देहात)। मंगलवार को दिल्ली-हावड़ा रेल रूट के झींझक रेलवे क्रासिंग के पास डाउन ओखा-गोरखपुर एक्सप्रेस की चपेट में आकर एक किसान की मौत हो गई। शव पटरी पर पड़ा होने से डाउन वंदेभारत एक्सप्रेस करीब तीन मिनट तक खड़ी रही। रेल कर्मियों ने शव पटरी से हटाया। इसके बाद वंदेभारत एक्सप्रेस को रवाना किया जा सका।
विज्ञापन

मंगलवार की सुबह ओखा से गोरखपुर जा रही डाउन की ओखा-गोरखपुर एक्सप्रेस सुबह 10:50 बजे झींझक रेलवे क्रासिंग के पास पहुंची। तभी खंभा नंबर 1081-6 के पास ओखा एक्सप्रेस की चपेट में आकर करीब 45 वर्षीय अधेड़ की मौत हो गई। शव पटरियों पर होने के कारण पीछे से आई डाउन की वंदेभारत को सुबह 11:02 बजे होम सिग्नल के पास रोक लिया गया। रेल कर्मियों के पटरियों से शव हटाने के बाद 11:05 बजे वंदेभारत एक्सप्रेस को आगे की ओर रवाना किया जा सका। लोगों की सूचना पर पहुंचे सुनील ने मृतक की पहचान अपने पिता प्रमोद कुमार (45) निवासी भूठा थाना मंगलपुर के रूप में की। सुनील ने बताया कि पिता खेतीबाड़ी करते थे। उनकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी। जीआरपी चौकी प्रभारी राकेश पाल ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। झींझक स्टेशन अधीक्षक वेद प्रकाश ने बताया कि डाउन लाइन के बीच रेल ट्रैक पर शव पड़ा होने के कारण करीब तीन मिनट वंदेभारत एक्सप्रेस खड़ी रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed