फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   train

पटरी मरम्मत के चलते तीन दिन बंद रहेगा झींझक रेलवे फाटक

Wed, 05 Aug 2020 01:45 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 05 Aug 2020 01:45 AM IST
विज्ञापन
train
झींझक। दिल्ली-हावड़ा रेल रूट के झींझक स्टेशन के फाटक पर पटरी मरम्मत कार्य किया जाएगा। इस कारण रेलवे फाटक तीन दिनों के लिए बंद रहेगा। इस दौरान वाहनों को कंचौसी रोड से होते हुए परजनी फाटक से झींझक नहर पुल पर निकाला जाएगा।
विज्ञापन

झींझक रेलवे स्टेशन के पश्चिमी फाटक पर अप व डाउन लाइनों पर पटरी मरम्मत व स्लीपर बदलने का काम किया जाएगा। इस कारण सात, आठ व नौ अगस्त को सुबह 6 बजे से शाम 7 बजे तक फाटक बंद रहेगा। झींझक रेलवे क्रासिंग से गुजरने वाले वाहनो को झींझक से कंचौसी रोड होते हुए परजनी क्रासिंग से रेलवे लाइन पार कर कैनाल रोड से झींझक नहर पुल को निकाला जाएगा। इससे वाहन चालकों को छह किलोमीटर का अतिरिक्त चक्कर लगाना पड़ेगा।
विज्ञापन

झींझक के पीडब्ल्यूआई सियाराम बिंद ने बताया कि रेलवे क्रासिंग पर पटरी मरम्मत का कार्य होने के कारण तीन दिन क्रासिंग बंद रहेगी। डीएम व एसपी को पत्र भेजकर अवगत करा दिया गया है। यातायात नियंत्रण के लिए आवश्यक स्टाफ मांगा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed