फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Tragic road accident in Banda, High speed Bolero and bike collision, couple and innocent died

बांदा में दर्दनाक सड़क हादसा: तेज रफ्तार बोलेरो और बाइक की टक्कर, दंपती और मासूम को रौंदा, मौत

Sat, 18 Feb 2023 10:04 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sat, 18 Feb 2023 10:04 PM IST
सार

देहात कोतवाली और बिसंडा थाना क्षेत्र के बार्डर पर शनिवार देर शाम सड़क हादसा हो गया। इसमें तेज रफ्तार बोलेरो ने दंपति और मासूम को कुचल दिया, जिससे तीनों की मौत हो गई।

विज्ञापन
Tragic road accident in Banda, High speed Bolero and bike collision, couple and innocent died
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बांदा जिले में देहात कोतवाली और बिसंडा बार्डर गांव के पास तेज रफ्तार बोलेरो ने बाइक में टक्कर मार दी। इससे बाइक सवार दंपती और ढाई साल की मासूम सड़क पर गिर पड़ी। ड्राइवर ने भागने की कोशिश में तीनों को रौंद दिया, जिससे मौके पर उनकी मौत हो गई।

विज्ञापन

पुलिस ने बोलेरो को पकड़ लिया है। एमपी में छतरपुर के गौरिहार थाना क्षेत्र स्थित पड़वार गांव निवासी सुघर सिंह उर्फ रज्जू (30) अपनी पत्नी अनीता (25) और ढाई साल की बेटी को लेकर बबेरू के मझीला गांव में साली के गौना में आए थे।
विज्ञापन

निमंत्रण के बाद शनिवार देर शाम लौट रहे थे। बाइक में पत्नी और बच्ची के साथ दोनों ओर झोले भी टंगे थे। कोतवाली देहात थाना क्षेत्र के बिलवई गांव और बिसंडा थाना क्षेत्र के अलिहा गांव बार्डर पर तेज रफ्तार बोलेरो ने पीछे से बाइक में टक्कर मार दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

भागने के चक्कर में तीनों को रौंदा
इससे बाइक सवार सड़क पर गिर पड़े। इसके बाद भागने के चक्कर में बोलेरो ने तीनों को रौंद दिया, जिससे मौके पर मौत हो गई। हादसा देख ग्रामीणों ने बोलेरो को घेर लिया। सवार गाड़ी छोड़ भाग निकले। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा
बिसंडा थाना प्रभारी आनंद कुमार ने बताया कि हादसा दोनों थाना क्षेत्र के बार्डर पर हुआ है। दंपती और बच्ची की मौत हुई है।  पंचनामा के बाद शव पोस्टमार्टम को भेजे गए। बोलेरो को कब्जे में ले लिया गया है। चालक की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed