फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Traffic will be diverted around JK Mandir and ISKCON on Janmashtami

Kanpur News: जन्माष्टमी पर जेके मंदिर और इस्कान के आसपास बदला रहेगा यातायात

Fri, 15 Aug 2025 12:29 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 15 Aug 2025 12:29 AM IST
विज्ञापन
Traffic will be diverted around JK Mandir and ISKCON on Janmashtami
कानपुर। जन्माष्टमी पर जेके मंदिर और इस्कान मंदिर में दर्शन को उमड़ने वाले भक्तों की भीड़ को देखते हुए यातायात विभाग ने शनिवार दोपहर दो बजे से लेकर जन्माष्टमी समाप्ति तक रूट डायवर्जन की व्यवस्था लागू की है। यातायात विभाग की ओर से जारी की गई विज्ञप्ति में बताया गया कि इस दिन किसी को परेशानी न हो इसलिए निर्धारित रूटों से जाने से बचें।
विज्ञापन

इस्कान मंदिर के आसपास डायवर्जन और पार्किंग व्यवस्था :


-सिंहपुर से श्रद्धालुओं के अलावा कोई भी वाहन मैनावती मार्ग होते हुए इस्कान मंदिर नहीं जा सकेगें। ये वाहन सिंहपुर से कल्यानपुर या एस कोठारी चौराहा होते हुए जाएंगे।
विज्ञापन


-इस्कान मंदिर जाने वाले श्रद्धालु सिंहपुर तिराहे से मैनावती मार्ग होते हुए अपने वाहन के साथ ग्रीनसिटी तक जा सकेंगे। यहां ग्रीनसिटी परिसर में वाहन खड़े करके करीब एक किलोमीटर पैदल चलकर मंदिर जा सकेगें। दर्शन के बाद वाहन लेकर गंगाबैराज होते हुए अपने गंतव्य को जा सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


-श्रद्धालुओं के अलावा कोई भी वाहन गुरुदेव, चिड़ियाघर होते हुए मैनावती मार्ग की तरफ नहीं जा सकेगें, ऐसे वाहन गंगा बैराज होते हुए अपने गंतव्य को जा सकेंगे।

-जिन श्रद्धालुओं को गुरुदेव, चिड़ियाघर, मैनावती मार्ग होते हुए इस्कान मंदिर जाना है वह एनआइआई सिटी में वाहन पार्क करके एक किमी पैदल चलकर मंदिर को जा सकेगें बाद दर्शन अपने वाहन लेकर गंगा बैराज होते हुए वापस जा सकेंगे।

-बनियापुरवा, मोहनपुरवा, हिंदूपुर से कोई भी वाहन मैनावती मार्ग पर नहीं आ सकेगा। श्रद्धालु वाहन के साथ सब्जी मंडी तिराहा, सिंहपुर तिराहा, मैनावती मार्ग होते हुए इस्कान मंदिर की ओर आ सकेंगें।

-भारी या मध्यम वाहन सिंहपुर व ख्योरा तिराहे से होते हुए मैनावती मार्ग पर नहीं आ सकेंगे। ये वाहन सिंहपुर तिराहे से एस कोठारी, बिठूर तिराहा, कल्यानपुर होते हुए अपने गंतव्य की ओर जा सकेंगे। गुरुदेव चौराहा, चिड़ियाघर की तरफ से आने वाले वाहन कर्बला, गंगा बैराज होते हुए अपने गंतव्य को जा सकेंगे।

.......


यहां रहेगी पार्किंग व्यवस्था :


-ग्रीनसिटी परिसर (चार पहिया)

-एनआरआई सिटी परिसर (चार पहिया)

-कैनवरी लान (दोपहिया)

-पुरुषोत्तम लान (दोपहिया)

-आनंद मोहन लॉंड्री (दोपहिया)

-परेरा ग्रीन (दोपहिया)

-वीआईपी पार्किंग (इस्कान मंदिर परिसर के अंदर)
.......

जेके मंदिर के लिए डायवर्जन व पार्किंग व्यवस्था :


-हर्षनगर से हैलट होते हुए पालीवाल तिराहे से मरियमपुर, जेके मंदिर की ओर कोई वाहन नहीं जा सकेगा। ये यातायात पालीवाल तिराहे से दाहिने मुड़कर काकादेव देवकी चौराहे से होकर जाएगा।


-फजलगंज की ओर से आने वाला यातायात मरियमपुर चौराहा से आगे जेके मंदिर या पालीवाल तिराहे की ओर नहीं जा सकेगा। ये यातायात मरियमपुर चौराहे से बाएं मुड़कर चेन फैक्ट्री चौराहा, सब्जी मंडी तिराहा विजय नगर होते हुए जाएगा।

-गोल चौराहा, मोतीझील जरीब चौकी की ओर से आने वाला यातायात कोकाकोला चौराहे से नजीराबाद थाना और जेके मंदिर की ओर नहीं जा सकेंगे।

-मरियमपुर चौराहे से कोई भी वाहन नजीराबाद थाना या जेके मंदिर की ओर नहीं जा सकेगा।

......



यहां रहेगी पार्किंग :

-आईटीआई पांडु नगर का खाली पड़ा मैदान।

-लाजपत नगर गुरुद्वारा तिराहे से जेके मंदिर पूर्वी गेट तक सड़क किनारे दोनों ओर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed