फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Traffic stopped for governor's fleet, people struggling with jam

राज्यपाल के काफिले के लिए रोका ट्रैफिक, जाम से जूझे लोग

Fri, 30 Jul 2021 01:21 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 30 Jul 2021 01:21 AM IST
विज्ञापन
Traffic stopped for governor's fleet, people struggling with jam
कानपुर देहात/रनियां। राज्यपाल का काफिला गुजारने के लिए गुरुवार सुबह व दोपहर में दो बार जिले में रनियां, रायपुर, अकबरपुर, मुंगीसापुर व सिकंदरा आदि स्थानों पर हाईवे ओवर ब्रिज के सर्विस लेन पर ट्रैफिक को आधे-आधे घंटे तक रोका गया।
विज्ञापन

रायपुर में फैक्टरी कर्मियों की छह बसें पुलिस ने रोक ली। इनमें सवार तीन सौ कर्मी नाइट शिफ्ट में काम खत्म कर घर लौट रहे थे। वहीं अन्य स्थानों पर भी ट्रैफिक रोके जाने से जाम लग गया। बाइक व साइकिल सवार भी नहीं निकल सके। काफिला निकलने तक करीब आधे घंटे तक लोग जाम में फंसे रहे।
विज्ञापन

औरैया में एक कार्यक्रम में शामिल होने जा रहीं राज्यपाल आनंदीबेन पटेल के काफिले ने सुबह नौ बजे रायपुर बार्डर में प्रवेश किया। काफिला कानपुर-इटावा हाईवे से होकर गुजरा। दोपहर में करीब डेढ़ बजे वह वापस कानपुर लौटीं। राज्यपाल के काफिले के लिए हाईवे पर प्रमुख कस्बों में सर्विस लेन पर आधे-आधे घंटे ट्रैफिक रोका गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे वाहनों की कतार लगने से जाम लग गया। रायपुर से बारा टोल तक राज्यपाल की सुरक्षा के लिए 50-50 मीटर में सिपाही हाईवे पर खड़े दिखाई दिए। रनियां मैथा मार्ग में सिपाहियों ने राहगीरों को रोकने के लिए रस्सी बांध दी। इससे किशरवल गांव तक जाम लग गया। राहगीर काफिला निकलने तक इंतजार करते रहे। मंटोरा सर्विस लेने पर पुलिस ने लोगों को जाने से रोक दिया।
ट्रैफिक रोके जाने से सर्विस लेन पर वाहनों की कतार लग गई। रनियां के रायपुर में एक फैक्ट्री की छह बसें रोके जाने से घर लौट रहे तीन सौ कर्मी परेशान दिखे। अकबरपुर में करीब आधा किमी लंबाई में सीएनजी बसें, ट्रक व अन्य वाहन फंस गए। करीब आधे घंटे बाद काफिला निकला। तब सभी वाहनों को जाने दिया गया। यही स्थिति दोपहर में राज्यपाल का काफिला वापस कानपुर लौटने पर हुई।

बीमार को वाहन के लिए करना पड़ा इंतजार
रनियां। मुखलिसपुर निवासी छत्रपाल ने बताया कि 15 दिन पहले उनका हाथ टूट गया। अभी डॉक्टर ने कच्चा प्लास्टर चढ़ाया था। पक्का प्लास्टर चढ़ाने के लिए कानपुर के मरियमपुर अस्पताल जा रहा था। तभी राज्यपाल का काफिला निकलने से पहले सभी वाहनों को रोक दिया गया। हाईवे पर कानपुर जाने के लिए कोई वाहन नहीं मिला। करीब आधे घंटे तक वाहन का इंतजार करना पड़ा। काफिला निकलने पर अस्पताल जाने के लिए वाहन मिल सका।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed