Hamirpur: यातायात जन जागरुकता अभियान रैली रवाना, एसपी दीक्षा शर्मा ने दिखाई हरी झंडा, साइकिल व टॉर्च भी बांटे
Hamirpur News: कार्यक्रम के दौरान ग्राम प्रहरियों को पुलिस अधीक्षक महोदया द्वारा साइकिल/टार्च वितरण किया गया। गांवों में जाकर यातायात नियमों के प्रति जनता जागरूक करने के निर्देश दिए गए।
विस्तार
हमीरपुर जिले में यातायात जन जागरूकता माह नवंबर के प्रथम दिवस पर मुख्य अतिथि पुलिस अधीक्षक दीक्षा शर्मा द्वारा स्कूल की छात्रा से फीता कटवाकर कार्यक्रम का शुभारंभ करवाया गया। पुलिस लाइन के परेड ग्राउंड में आयोजित कार्यक्रम में विभिन्न स्कूलों से लगभग 350 छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया।
कार्यक्रम के दौरान पुलिस अधीक्षक हमीरपुर द्वारा उपस्थित छात्र-छात्राओं और अन्य सभी लोगों को ट्रैफिक नियमों के बारे में जानकारी दी गई। साथ ही, सभी को शपथ दिलाई गई कि कभी यातायात नियम नहीं तोड़ेंगे। उनसे अपेक्षा की आप अपने परिवार और आस-पड़ोस में भी यातायात के नियमों से उनको अवगत कराएंगे।
यह भी बताया गया कि जनपद के विभिन्न स्कूलों और सार्वजनिकस्थानों में इसी तरह के जागरूकता शिविर आगे भी आयोजित करेंगे। इससे जनमानस में यातायात नियमों के प्रति जागरूकता आ सके और दुर्घटनाओं में कमी लाई जा सके। कार्यक्रम के दौरान पुलिस अधीक्षक द्वारा छात्रों से यातायात जागरूकता संबंधी प्रश्न पूछे गए।
छात्र-छात्राओं को प्रोत्साहित किया गया
साथ ही, सही जवाब देने वाले छात्र-छात्राओं को प्रोत्साहित किया गया। कार्यक्रम के दौरान ग्राम प्रहरियों को पुलिस अधीक्षक महोदया द्वारा साइकिल/टार्च वितरण किया गया। गांवों में जाकर यातायात नियमों के प्रति जनता जागरूक करने के निर्देश दिए गए। इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक महोदया द्वारा रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।