फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Carbide cylinder explodes; two people sustain burns

Hamirpur News: धमाके के साथ कार्बाइड सिलिंडर फटा, दो झुलसे

Mon, 02 Nov 2026 12:16 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 02 Nov 2026 12:16 AM IST
विज्ञापन
Carbide cylinder explodes; two people sustain burns
फोटो 01 एचएएमपी 42- ब्लास्ट के बाद फटा पड़ा कार्बाइन सिलिंडर व बिखरा पड़ा सामान। - फोटो : टूंडला सुभाष चौराहे पर पुलिस को जानकारी देता बस चालक व कंडक्टर संवाद
हमीरपुर। शहर के अस्पताल तिराहे के पास एक बिल्डिंग दुकान में काम के दाैरान तेज धमाके के साथ वहां रखा कार्बाइड सिलिंडर फट गया। हादसे में दुकानदार समेत पुत्री को पीईटी का पेपर दिलाने आया एक युवक भी गंभीर रूप से झुलस गया।
विज्ञापन

जिला अस्पताल तिराहे के पास मुख्यालय का ही निवासी सुरेश कुमार बिल्डिंग की दुकान चलाता है। रविवार की दोपहर करीब एक बजे वह दुकान में कार्य कर रहा था। उसी दौरान दुकान में रखे कार्बाइड सिलिंडर में जोरदार धमाका हो गया। धमाका इतनी तेज था कि वहां कुछ देर के लिए सन्नाटा छा गया और लोगों में खलबली मच गई। हादसे में दुकानदार सुरेश कुमार गंभीर रूप से झुलस गया।
विज्ञापन

इसी दौरान महोबा से पुत्री को पीईटी का पेपर दिलाने आए राजेश कुमार भी धमाके की चपेट में आ गए और वह भी झुलस गए। दोनों घायलों को आसपास उपस्थित लोगों ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने घटनास्थल पर जांच पड़ताल की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed