फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Hamirpur: Youth dies from gunshot wound under suspicious circumstances; suicide suspected

हमीरपुर: संदिग्ध परिस्थितियों में गोली लगने से युवक की मौत, आत्महत्या की आशंका

Mon, 02 Nov 2026 11:03 AM IST
Shikha Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर Published by: Shikha Pandey Updated Mon, 02 Nov 2026 11:03 AM IST
विज्ञापन
Hamirpur: Youth dies from gunshot wound under suspicious circumstances; suicide suspected
गौरव की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
कुरारा थाना क्षेत्र के रिठारी गांव में रविवार देर रात संदिग्ध परिस्थितियों में गोली लगने से 25 वर्षीय युवक की मौत हो गई। परिजन उसे गंभीर हालत में जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


रिठारी गांव निवासी गौरव (25) पुत्र बाबू सिंह को रात करीब 12 बजे गोली लगी थी। परिजन उसे तत्काल जिला अस्पताल ले गए, लेकिन उसकी जान नहीं बच सकी। थाना प्रभारी प्रिंस दीक्षित ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। पुलिस घटनास्थल से साक्ष्य जुटाकर सभी पहलुओं की जांच कर रही है। घटना के संबंध में परिजनों से पूछताछ की जा रही है। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। बताया गया कि गौरव अविवाहित था। उसके पिता बाबू सिंह की कुछ वर्ष पहले बीमारी के चलते मौत हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed