{"_id":"6ae78e09509358f993076bfd","slug":"the-dialogue-between-kaikeyi-and-manthara-kept-the-audience-captivated-hamirpur-news-c-223-1-hmp1028-147141-2026-11-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur News: कैकेयी मंथरा संवाद ने दर्शकों को बांधे रखा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur News: कैकेयी मंथरा संवाद ने दर्शकों को बांधे रखा
विज्ञापन
राठ (हमीरपुर)। रामलीला महोत्सव में शनिवार रात राम सीता विवाह व कैकेयी मंथरा संवाद का मंचन हुआ। माता सीता के प्रभु राम को वरमाला पहनाते ही मंच पर पुष्प वर्षा हुई। वहीं कैकेयी मंथरा संवाद ने दर्शकों को देर तक बांधे रखा।
श्रीराम बरात का राजा जनक ने भव्य स्वागत किया। माता सीता ने प्रभु राम के गले में वरमाला पहनाई। मंगल गीतों के बीच विवाह की रस्में संपन्न हुईं। मंच पर कन्यादान की रस्म निभाई गई। पैर पूजन की रस्म में नगर के लोगों ने बढ़-चढ़ कर भाग लिया। वहीं कैकेयी मंथरा संवाद में दिखाया गया कि किस तरह मंथरा माता कैकेयी के कान भरकर राम को 14 वर्ष का वनवास दिलाती है।
श्री गिर्राज आदर्श रामलीला मंडल के कलाकारों ने लीला में जीवंत अभिनय प्रस्तुत किया। यहां पर नगर पालिका अध्यक्ष श्रीनिवास बुधौलिया, श्री राठ रामलीला सांस्कृतिक समिति के वरिष्ठ उपाध्यक्ष कैलाशचंद्र अग्रवाल, मंत्री सुरेश खेवरिया, मनोज बुधौलिया, केजी अग्रवाल, राकेश मिश्रा, अवधेश पाठक, अजय अग्रवाल, कृष्ण गोपाल सुरौठिया, राजनारायण गोस्वामी, जगदीश गुप्ता, राहुल द्विवेदी आदि रहे।