फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Traffic police's homework continues, e-rickshaws are taking passengers as per their wish

Kanpur News: ट्रैफिक पुलिस का होमवर्क जारी, ई-रिक्शा मनमर्जी उठा रहे सवारी

Wed, 11 Feb 2026 02:12 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 11 Feb 2026 02:12 AM IST
विज्ञापन
Traffic police's homework continues, e-rickshaws are taking passengers as per their wish
कानपुर। शहर में ई-रिक्शा चालकाें की मनमानी अभी जारी रहेगी। वह जहां से चाहे सवारी उठाएंगे और जहां मन करेगा उनको छोड़ेंगे। ट्रैफिक पुलिस की प्लानिंग अभी सिरे नहीं चढ़ सकी है। नए सात जोन में ई-रिक्शा के संचालन को लेकर होमवर्क चल रहा है। इनके संचालन के लिए 10 फरवरी से व्यवस्था शुरू होनी थी लेकिन अभी 10 दिन से अधिक समय लग सकता है। चालकों को मुफ्त में क्यूआर कोड वितरित किए जाएंगे।
विज्ञापन

शहर के चौराहों, तिराहों और प्रमुख सड़कों पर जाम की समस्या बनी रहती है। यह सुबह और शाम के समय अधिक विकराल होती है। चकेरी, कल्याणपुर, बजरिया, इंद्रानगर, बिठूर तिराहा, गोविंदनगर, किदवईनगर, सिविल लाइंस, मूलगंज, फजलगंज समेत अन्य क्षेत्रों में स्कूलों की छुट्टियों के समय वाहनों की लंबी लाइन लगती है। पुलिस, आरटीओ, परिवहन, जिला प्रशासन समेत अन्य विभागों की जांच में जाम की एक वजह ई-रिक्शा और ई-ऑटो की अधिकता मिली है। यह सवारियां बैठाने के चक्कर में अक्सर आड़े-तिरछे वाहन खड़ा कर देते हैं जिससे जाम विकराल रूप ले लेता है। पिछले दिनों ट्रैफिक विभाग की ओर से सात जोन में ई-रिक्शा के संचालन की प्लानिंग बनाई गई थी और 10 फरवरी से व्यवस्था लागू होनी थी। मंगलवार को किसी भी ई-रिक्शा चालक को क्यूआर कोड नहीं मिला सका है।
विज्ञापन

-----------------------
सात जोन में ई-रिक्शा चलने की प्लानिंग
ट्रैफिक पुलिस की ओर से सात जोन में ई-रिक्शा के चलने की प्लानिंग की गई है। वाहन स्वामी को रजिस्ट्रेशन, बीमा, आधार कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस और फिटनेस प्रमाण पत्र देने पर क्यूआर कोड दिया जाएगा। यह क्यूआर कोड निशुल्क मिलेंगे। कोड अलग-अलग रंगों के होंगे जिससे ट्रैफिक और थाना पुलिस को रूट पहचानने में आसानी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

----------------------
चालकों के क्षेत्र के नजदीक होगा जोन
अधिकारियों के मुताबिक जोन चालकों के क्षेत्र के नजदीक होगा। शहर में 65 हजार से अधिक ई-रिक्शा संचालित हो रहे हैं। इनमें आधे से कम ही पूरी तरह से फिट हैं। ट्रैफिक, नगर निगम और आरटीओ की ओर से पूर्व में भी कई अभियान चलाकर क्यूआर कोड बांटे गए थे।


-----------------------
ई-रिक्शा को सात जोन में संचालित करने की तैयारी चल रही है। अगले 10 दिन में क्यूआर कोड जारी कर दिए जाएंगे। ट्रैफिक प्रबंधन को लेकर कार्य चल रहा है। - राजेश कुमार पांडेय, एडीसीपी ट्रैफिक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed