{"_id":"683f4d1f6d5ce842490036e7","slug":"traffic-police-order-ineffective-parking-on-the-road-kanpur-news-c-220-1-ka21001-127333-2025-06-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: यातायात पुलिस का आदेश बेअसर, सड़क पर पार्किंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: यातायात पुलिस का आदेश बेअसर, सड़क पर पार्किंग
Wed, 04 Jun 2025 12:59 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
Updated Wed, 04 Jun 2025 12:59 AM IST
विज्ञापन
कानपुर देहात। यातायात पुलिस ने नगर के मार्गों को जाम मुक्त कराने के लिए संचालित हो रहे अवैध स्टैंड को खत्म करा दिया है। इसके बावजूद टेंपो, ऑटो व बस चालक वहीं से यात्री बैठा रहे हैं और जाम लगा रहे हैं। इससे यातायात व्यवस्था फिर से बिगड़ गई है।
जिला प्रशासन ने नगर में चल रहे अवैध टैक्सी, बस व टेंपो स्टैंड को हटाने और डग्गामारी पर रोक लगाने के लिए निर्देश दिए थे। उसके बाद अफसर सक्रिय हुए। एक महीने तो तक सब ठीक चला, लेकिन उसके बाद फिर से स्टैंड संचालित हो गए हैं। अकबरपुर ओवरब्रिज के नीचे, तहसील रोड हो औरया व रूरा जाने वाला मार्ग सभी जगह बेतरतीब ढंग से खड़े सवारी वाहन यातायात व्यवस्था को बिगाड़ते नजर आ रहे है। अकबरपुर ओवरब्रिज के पास तो नो-पाक्रिंग का बोर्ड भी लगा हुआ है, लेकिन सब उसे अनदेखा कर सवारी बैठाते रहते हैं। जबकि पास में परिवहन व यातायात विभाग कर्मी तमाशबीन बने बैठे रहते हैं।
................
वर्जन....
अवैध स्टैंड पर खड़े होने वाले वाहनों पर लगातार कार्रवाई की जा रही है। इन्हें पकड़कर वाहनों को सीज किया जाता है। जल्द ही अभियान चलाकर इन वाहनों का पंजीकरण व चालकों का डीएल निरस्त किया जाएगा। - राम बहादुर सिंह, यातायात प्रभारी