{"_id":"69249a7fed52a5ec0209a823","slug":"traffic-month-autos-overloaded-with-passengers-speeding-on-the-roads-etawa-news-c-216-1-etw1012-133887-2025-11-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"यातायात माह : सड़कों पर फर्राटा भर रहे सवारियों से ओवरलोड ऑटो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यातायात माह : सड़कों पर फर्राटा भर रहे सवारियों से ओवरलोड ऑटो
विज्ञापन
चकरनगर। यातायात माह में भी ऑटो चालकों मनमानी जारी है। पुलिस का कोई अंकुश नहीं है। इसके चलते सवारियों से ओवरलोड ऑटो हादसे का कारण बन सकते हैं। लखना-सिंड़ौस मार्ग, उदी-भरेह मार्ग, चकरनगर-हनुमंतपुरा मार्ग, हनुमंतपुरा-बिठौली मार्ग और हनुमंतपुरा-सिंड़ौस सड़क मार्ग पर दौड़ने वाले इन ऑटो पर लोगों के साथ छात्र भी लटककर यात्रा करते हैं। ऐसे में अगर यह वाहन दुर्घटनाग्रस्त होते हैं तो इधर उधर लटककर यात्रा करने वाले लोगों को गंभीर चोट आ सकती हैं।
यातायात माह में पुलिस अधिकारी सिर्फ स्कूलों में जाकर सिर्फ नियमों का पाठ पढ़ा रहे हैं। स्थिति यह है कि स्कूल छात्र ऑटो की पतली प्लेटों तक पर खड़े होकर जान को जोखिम में डालकर सफर करते हैं। यह प्लेटें मामूली वेल्डिंग से जुड़ी होती हैं, इनका टूटना कोई बड़ी बात नहीं। हालत यह है कि जहां एक ऑटो में मानक के अनुसार सिर्फ तीन सवारियों को बैठाया जा सकता है वहीं ऑटो संचालक 10 से 12 लोगों तक को लेकर फर्राटा भरते हैं।
अक्सर देखा गया है कि तीन-तीन छात्र एक ही प्लेट पर लटककर सफर करते हैं। जरा सी चूक होने पर उनकी जान पर बन आती है। लोगों का कहना है कि जब तक प्रशासन कड़े कदम नहीं उठाएगा, तब तक ओवरलोडिंग की यह समस्या बनी रहेगी और लोगों की जिंदगी इसी तरह खतरे में पड़ती रहेंगी। कस्बे के पप्पू तिवारी, अनिल यादव, जगदीश गुप्ता, रविंद्र भदौरिया, सतीश यादव, विमल चौहान, मदन यादव, सुरजीत यादव आदि ग्रामीणों ने मांग की है कि यातायात पुलिस को ऐसे ओवरलोड ऑटो संचालकों के खिलाफ अभियान चलाना चाहिए जिससे सवारियां सुरक्षित हो सकें।
विज्ञापन
परिवहन विभाग को सवारियों से ओवरलोड ऑटो चलाने वालों के खिलाफ अभियान चलाने के निर्देश देंगे। इसके साथ ही थाना पुलिस को भी निर्देश जारी किए जाएंगे कि ओवरलोड ऑटो पर अंकुश लगाया जाए।
ब्रम्हानंद कठेरिया, एसडीएम
.......................................
केस -1
अनियंत्रित ओवरलोड टेंपो पलटा, पांच घायल
22 मार्च 2025 कों सहसों थाना के लखना सिंड़ौस मार्ग पर सहसों धर्म कांटा के पास सवारियों से भरा अनियंत्रित ऑटो पलट गया जिसमें सवार शिव सिंह, शिया देवी, राजा बेटी, जगदीश व उनकी पत्नी रामदेही गंभीर रूप से घायल हो गए थे।
केस -2
खाई में गिरा ऑटो, 12 घायल
16 जुलाई 2014 कों नदा मार्ग पर सिद्धनाथ मंदिर से भंडारा खाकर लौट रहे श्रद्धालुओं से भरा ऑटो गिट्टी पर चढ़कर अनियंत्रित होकर 30 फीट गहरी खाई में जाकर पलट गया था। हादसे छह महिलाओं सहित 12 लोग घायल हो हुए थे।