{"_id":"656cd2fa6386ba15b808d466","slug":"traffic-jam-due-to-encroachment-on-service-lane-in-rura-kanpur-news-c-220-1-akb1002-5998-2023-12-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: रूरा में सर्विस लेन पर अतिक्रमण से लगता जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: रूरा में सर्विस लेन पर अतिक्रमण से लगता जाम
Mon, 04 Dec 2023 12:42 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
Updated Mon, 04 Dec 2023 12:42 AM IST
विज्ञापन
रूरा। कस्बे में पूर्व मंत्री के आवास के पास आरओबी का एप्रोच बनाने का काम चल रहा है। सीसी सड़क तोड़ कर किनारों पर टीन शेड से बैरीकेडिंग करा दी गई है। जबकि सर्विस लेन पर अतिक्रमण है। अब संकरे सर्विस लेन से वाहन निकलने में फंस जाते हैं। लोगों का आरोप है कि लोक निर्माण विभाग ने सड़क सीमा पर निशान लगाने का काम नहीं कराया है।
कस्बे में करीब 40 करोड़ की लागत से आरओबी निर्माण प्रगति पर है। डाकघर की तरफ एप्रोच रोड का काम पूरा हो गया है। जबकि दुर्गा मंदिर की तरफ पूर्व मंत्री के घर के पास एप्रोच बनाने के लिए सेतु निगम की ओर से सीसी सड़क तोड़ दी गई है। सीसी सड़क के किनारों पर इंटरलॉकिंग कराई गई थी अब यह सर्विस लेन के तौर पर प्रयुक्त हो रही है। लोक निर्माण विभाग ने यहां सड़क सीमा तय नहीं की है और नहीं निशान लगाए हैं इसकी वजह से दुकानदार सड़क तक फैले हैैं। हालात ये हैं कि टीन शेड की बैरीकेडिंग कराने के बाद अब सर्विस लेन सकरी हो गई है। यहां से दो बाइकें एक साथ निकलना मुश्किल हैं। ऐसे में कार या फिर अन्य वाहन फंस जाते हैं और जाम लगता है। इधर राहगीरों की दुकानदारों से झगड़े की सूरत बन रही है। सर्विस लेन से होकर कस्बा के अलावा शिवली, मंगलपुर, झींझक, रसूलाबाद, सिठमरा, बनीपारा, डेरापुर अकबरपुर होकर लोग माती मुख्यालय तक जाते हैं। सेतु निगम के अभियंता होतीलाल ने बताया कि सीसी सड़क खोद कर दोनों तरफ टीन शेड की बैरीकेडिंग की गई है। सड़क सीमा का अतिक्रमण लोक निर्माण विभाग को हटवाना ह। एप्रोच कार्य कराकर बाद में सर्विस लेन का डामरीकरण कराया जाना है। लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता साहिबे आलम ने बताया कि सड़क सीमा को अतिक्रमण मुक्त कराने के लिए एसडीएम सदर से जल्द ही संपर्क कर प्रक्रिया की जाएगी।