फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Traders staged a sit-in protest at Jhinjhak station over the stoppage of trains.

Kanpur News: झींझक स्टेशन पर ट्रेनों के ठहराव को लेकर व्यापारियों ने दिया धरना

Sat, 03 Oct 2026 12:47 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर Updated Sat, 03 Oct 2026 12:47 AM IST
विज्ञापन
Traders staged a sit-in protest at Jhinjhak station over the stoppage of trains.
झींझक। दिल्ली हावड़ा रेल रूट के झींझक रेलवे स्टेशन पर यात्री सुविधाओं के विस्तार और प्रमुख ट्रेनों के ठहराव की मांग को लेकर शुक्रवार को गांधी जयंती पर संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल के नेतृत्व में धरना दिया गया। स्टेशन परिसर के पास पार्किंग क्षेत्र में व्यापारी और क्षेत्रीय लोग शांतिपूर्वक धरने पर बैठे।
विज्ञापन

संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष मुकुल शुक्ला और मंडल संयोजक कौशल किशोर मिश्रा के नेतृत्व में हुए धरने में झींझक स्टेशन पर अप-डाउन जम्मू मेल एक्सप्रेस, संगम एक्सप्रेस, अजमेर सियालदह एक्सप्रेस, मुजफ्फरपुर नई दिल्ली और कोटा पटना एक्सप्रेस व अप की रीवा एक्सप्रेस के ठहराव की मांग की गई। व्यापारियों ने स्टेशन के दक्षिणी छोर से मुख्य मार्ग तक संपर्क सड़क और सीढ़ियां बनवाने, प्लेटफार्म तीन व चार का पूर्ण विकास कराने के साथ शेड, बैठने की व्यवस्था, प्रकाश, पेयजल और आधुनिक शौचालय की सुविधा बढ़ाने की मांग रखी।
विज्ञापन

बुजुर्ग, बीमार और दिव्यांग यात्रियों के लिए लिफ्ट या एस्केलेटर लगाने तथा स्टेशन परिसर में तिरंगा सेल्फी पॉइंट और पार्किंग क्षेत्र के पास मॉडल स्टेशन की तर्ज पर ओपन जिम बनवाने की मांग भी की गई। धरना में रवींद्र पालीवाल, हेमलता कोविंद और प्रमोद कुमारी पांडेय ने कहा कि स्टेशन से आसपास के बड़ी संख्या में गांवों के लोग आवागमन करते हैं। प्रमुख ट्रेनों का ठहराव होने और यात्री सुविधाएं बढ़ने से लोगों को राहत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

धरना स्थल पर सहायक मंडल अभियंता इटावा आरपी सिंह पहुंचे और मांगपत्र लेने की बात कही। इस पर धरने पर बैठे व्यापारियों ने सक्षम अधिकारी के मौके पर आकर आश्वासन देने तक धरना समाप्त करने से इन्कार कर दिया। इसके बाद एडीईएन इटावा वापस चले गए। बाद में मंडल संयोजक कौशल किशोर मिश्रा आमरण अनशन पर बैठ गए। धरने में गणेश तिवारी, कन्हैया पोरवाल, प्रदीप शर्मा, बृजेंद्र पाल, अंशू यादव, सरोज यादव, अभिषेक गुप्ता, अजय, अवधेश पोरवाल, अमित आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed