फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Trade show Swadeshi Mela begins, choose perfume or zardozi

Kanpur News: ट्रेड शो स्वदेशी मेला शुरू, इत्र लो या जरदोजी

Mon, 13 Oct 2025 02:04 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 13 Oct 2025 02:04 AM IST
विज्ञापन
Trade show Swadeshi Mela begins, choose perfume or zardozi
मोतीझील लाँन में जिला उद्योग द्वारा आयोजित यूपी ट्रेड शो स्वदेशी मेला के उद्वघाटन के दौरान गणेश - फोटो : संवाद
कानपुर। स्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से रविवार को मोतीझील के लॉन नंबर तीन में उत्तर प्रदेश ट्रेड शो स्वदेशी मेला लगाया गया। आठ दिवसीय मेले का शुभारंभ कैबिनेट मंत्री राकेश सचान ने किया। उन्होंने चरखा चलाकर हस्तशिल्पी कारीगरों के मनोबल को बढ़ाया दिया। मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान की लघु फिल्म दिखाई गई जिसके माध्यम से युवाओं को आत्मनिर्भर बनने का संदेश दिया गया।
विज्ञापन

मेले में एमएसएमई इकाई, ओडीओपी व हस्तशिल्पियों के कुल 70 स्टॉल लगाए गए हैं। इनमें इमर्स फ्रेगरेंस (मुंबई), एमएन जरी जरदोजी (उन्नाव), कन्नौज इत्र एंड हेरिटेज, सूर्या नमकीन, गोल्डी मसाले आदि शामिल हैं। प्रत्येक स्टॉल को आकर्षक ढंग से सजाया गया है। मेले में उत्पादों का लाइव डेमो, उत्पादन प्रक्रिया की जानकारी, विशेष छूट और सैंपल टेस्टिंग जैसी सुविधाएं भी दी जा रही हैं। यह मेला 12 से 19 अक्तूबर तक चलेगा। इस दौरान जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह, मुख्य विकास अधिकारी दीक्षा जैन, सांसद रमेश अवस्थी, विधायक सुरेंद्र मैथानी, एमएलसी अरुण पाठक, पूर्व कैबिनेट मंत्री बालचंद मिश्रा आदि रहे।
विज्ञापन





- लाभार्थियों को ऋण एवं टूलकिट वितरित किए गए
युवा उद्यमी विकास योजना के अंतर्गत 10 लाभार्थियों को पांच-पांच लाख रुपये का ब्याजमुक्त ऋण प्रदान किया गया। वहीं, विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना के तहत दर्जी ट्रेड की अंशिका पाल, कोमल कुशवाहा सहित अन्य लाभार्थियों को उन्नत टूलकिट दिए गए। इसके अलावा शहर के विशिष्ट शिल्पकार रणजीत सिंह को उनकी अद्भुत कला के लिए स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मोतीझील में लेदर एक्सपो : खरीदारों को भाए लेदर पर्स, सैंडल और बेल्ट
फोटो

कानपुर। मोतीझील के लॉन नंबर एक में आयोजित लेदर एक्सपो में लेदर प्रेमियों ने चमड़े से बने उत्पादों को खरीदने में रुचि दिखाई। विशेषकर फुटवियर, लेदर बेल्ट और जूते की बिक्री में तेजी देखी गई। हर स्टॉल पर खरीदारों की भीड़ रही। इस अवसर पर सीएलए अध्यक्ष आरके जालान, रीजनल चेयरमैन असद ईराकी और डिप्टी डायरेक्टर पल्लवी दुबे उपस्थित रहे। आयोजकों ने बताया कि आज रात सूफी नाइट का कार्यक्रम होगा, जिसमें शहरवासी गीत संगीत का आनंद ले सकेंगे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed