फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Total Eleven people died due to Poisonous liquor in Kanpur

'जहरीली शराब' से फिर हुईं 5 मौत, इस बार कानपुर देहात के लोग हुए शिकार, अब तक 11 की मौत

Sun, 20 May 2018 12:10 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Sun, 20 May 2018 12:10 PM IST
विज्ञापन
Total Eleven people died due to Poisonous liquor in Kanpur
रविवार को पांच और मौतें
यूपी के कानपुर नगर और कानपुर देहात में 'जहरीली शराब' का असर तेजी से बढ़ रहा है। शनिवार देर रात कानपुर देहात के  भवरपुर गांव में एक युवक की मौत हो गई। रविवार सुबह होते ही मड़ौली गांव के 4 लोगों की मौत हो गई। 'जहरीली शराब' के सेवन से अब तक 11 लोगों के मरने की रिपोर्ट सामने आई है।
विज्ञापन


शराब पीने का शौक कुछ लोगों के लिए 'मौत का कारण' बन गया। कानपुर में शनिवार को जहरीली शराब पीने से 6 लोगों की मौत हुई थी। रविवार सुबह होते ही 5 और मौतोें की खबर सामने आ गई। अबतक 30 से ज्यादा लोगो शराब पीने की वजह से गंभीर रूप से बीमार हैं। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कानपुर के सचेंडी में हेतपुर गांव में कुछ लोगों को शराब पीते ही उल्टियां होने लगीं थीं। कानपुरः सचेंडी के दूल गांव में सरकारी देशी शराब ठेके की जहरीली शराब पीकर रिटायर्ड दरोगा और चार अन्य लोगों की मौत हो गई। 12 से ज्यादा लोग बीमार हैं। पांच लोगों को आंखों से दिखना बंद हो गया है। नौ लोगों को उर्सला, हैलट अस्पताल और कल्याणपुर सीएचसी में भर्ती कराया गया है। फोरेंसिक टीम ने शराब के सैंपल लेने के बाद ठेके को सील कर दिया है। एक साथ हुई पांच लोगों की मौत से गुस्साए लोगों ने पुलिस और प्रशासनिक अफसरों के सामने हंगामा किया। लोगों का गुस्सा देख कई थानों की फोर्स और पीएसी को बुलाया गया। गांव में तनाव के मद्देनजर फोर्स को तैनात किया गया है।
विज्ञापन


रविवार को पांच और मौतें
कानपुर देहात रूरा थाना क्षेत्र के मड़ौली, बलेथा, मघईपुरवा व भंवरपुर गांव में जहरीली शराब पीकर अब तक मरने वालों की संख्या 5 हो गई है, ग्रामीण मुआवजे की मांग को लेकर शव नहीं उठने दे रहे हैं, डीएम व एसपी ग्रामीणों को समझाने की कोशिश में लगे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


'जहरीली शराब की बोतलों से निकली मौत', अस्पताल में मची चीत्कार
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed