{"_id":"5b004f064f1c1b5a798b5014","slug":"poisonous-liquor-case-in-sachendi-kanpur","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"PHOTOS: 'जहरीली शराब की बोतलों से निकली मौत', अस्पताल में मची चीत्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
PHOTOS: 'जहरीली शराब की बोतलों से निकली मौत', अस्पताल में मची चीत्कार
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
Updated Sun, 20 May 2018 07:52 AM IST
विज्ञापन
सचेंडी शराब कांड
- फोटो : अमर उजाला
कानपुरः सचेंडी के दूल गांव में सरकारी देशी शराब ठेके की जहरीली शराब पीकर रिटायर्ड दरोगा और चार अन्य लोगों की मौत हो गई। 12 से ज्यादा लोग बीमार हैं। पांच लोगों को आंखों से दिखना बंद हो गया है। नौ लोगों को उर्सला, हैलट अस्पताल और कल्याणपुर सीएचसी में भर्ती कराया गया है। फोरेंसिक टीम ने शराब के सैंपल लेने के बाद ठेके को सील कर दिया है। एक साथ हुई पांच लोगों की मौत से गुस्साए लोगों ने पुलिस और प्रशासनिक अफसरों के सामने हंगामा किया। लोगों का गुस्सा देख कई थानों की फोर्स और पीएसी को बुलाया गया। गांव में तनाव के मद्देनजर फोर्स को तैनात किया गया है।
सचेंडी शराब कांड
- फोटो : अमर उजाला
दूल गांव के प्रधान संतोष कुमार ने नसरतपुर गांव, अकबरपुर (कानपुर देहात) निवासी श्याम बालक को अपनी दो दुकानें 1500 रुपये महीने किराए पर दे रखी हैं। श्याम ने इन दुकानों में सरकारी देशी शराब का ठेका खोल रखा है।
सचेंडी शराब कांड में पीड़ितों के परिजन
- फोटो : अमर उजाला
शुक्रवार रात और शनिवार सुबह श्याम बालक के ठेके से गांव के तमाम लोगों ने शराब खरीदी। शराब पीने के बाद लोगों को उल्टी और दस्त शुरू हो गए। पेट में तेज दर्द होने लगा। पहले लोगों ने स्थानीय डॉक्टर से इलाज कराया, लेकिन हालत में सुधार नहीं हुआ। शनिवार सुबह हालत बिगड़ने पर बीमार लोगों को हैलट अस्पताल ले जाया गया। वहां दूल गांव, सचेंडी निवासी रिटायर्ड दरोगा जनजीवन लाल (65), हेतपुर गांव, सचेंडी निवासी किसान उमेश यादव (30), सुरार, सचेंडी निवासी परचून दुकानदार राजेंद्र कमल (50), दूल गांव, सचेंडी निवासी किसान रचनेश शुक्ला (47) की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
मरीजों को अस्पताल ले जाते
- फोटो : अमर उजाला
हैलट में भूल गांव निवासी प्राइवेट कर्मी उमेश कोरी (55) की भी मौत हो गई। वहीं, हैलट में भर्ती हेतपुर गांव के भोला (28), भूप सिंह यादव (35), बब्बन कमल (34), तुलसीराम (45), रघुवीर (45), भूल गांव के विमल लोधी (32), जयकरन (50), धूलपुर गांव के सत्य प्रकाश (50), सुरार के छोटे समेत 12 ज्यादा लोगों को हैलट, उर्सला और कल्याणपुर सीएचसी भर्ती कराया गया है। भोला और विमल समेत पांच लोगों को आंखों से देखने में परेशानी हो रही है। भोला हैलट आईसीयू में भर्ती है। डॉक्टर ने उसकी हालत चिंताजनक बताई है।
विज्ञापन
शराब पीने के बाद आखों की रोशनी हुई कम
- फोटो : अमर उजाला
घटना की सूचना पाकर मंडलायुक्त सुभाष चंद शर्मा, आईजी आलोक सिंह, डीएम सुरेंद्र सिंह, एसएसपी अखिलेश कुमार, एसपी ग्रामीण प्रघु्म्न सिंह और आबकारी समेत कई विभागों के अफसर मौकेपर पहुंचे और छानबीन की। फोरेंसिक टीम ने ठेके से शराब के सैंपल जुटाए। इसके बाद पुलिस ने ठेके को सील कर दिया। पुलिस और फोरेंसिक टीम ने विमल और अन्य के घरों से शराब के खाली और भरे क्वार्टर बरामद किए हैं। इन्हें भी शराब के सैंपल के साथ जांच के लिए फोरेंसिक लैब लखनऊ भेजा जाएगा।