{"_id":"5b3524c74f1c1b6a4d8b9010","slug":"took-child-out-of-train-and-tried-to-do-misdeed","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रेन से बच्ची को अगवा कर झाड़ियों के पीछे ले गया, शोर सुन आरपीएफ ने धर दबोचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रेन से बच्ची को अगवा कर झाड़ियों के पीछे ले गया, शोर सुन आरपीएफ ने धर दबोचा
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Updated Fri, 29 Jun 2018 09:22 AM IST
विज्ञापन
आरोपी सुनील कुमार
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कानपुरः ट्रेन से माता-पिता के साथ कानपुर आ रही पांच साल की बच्ची को अगवा करके युवक अंबियापुर स्टेशन पर उतर गया। स्टेशन के पास झाड़ियों में वह बच्ची से दुष्कर्म करने का प्रयास करने लगा। वहीं, गश्त कर रहे आरपीएफ एसआई ने बच्ची की आवाज सुनकर युवक को धर दबोचा। बच्ची को उसके परिजनों के हवाले कर दिया गया।
इटावा-कानपुर मेमू से बारादेवी निवासी दंपति अपनी दो बच्चियों के साथ कानपुर आ रहे थे। यह लोग अजमेर शरीफ से जियारत कर लौट रहे थे। इटावा मेमू साढ़े पांच घंटे देर से रात 11:25 बजे अंबियापुर स्टेशन पहुंची। इस बीच परिजनों की आंख लग गई। तभी, ट्रेन में बैठा झींझक मंगलपुर थाना क्षेत्र के लौवा सिंह मडै़या निवासी सुनील कुमार ने बच्ची को पानी पिलाने के लिए बुलाया।
इसके बाद वह बच्ची को लेकर ट्रेन से उतर गया। स्टेशन के पास झाड़ियों में ले जाकर वह दुष्कर्म का प्रयास करने लगा। इस पर बच्ची ने शोर मचाना शुरू कर दिया। गश्त पर निकले आरपीएफ एसआई कमलेश कुमार दुबे, कांस्टेबिल राममेहर सिंह और पोर्टर घनश्याम बच्ची की आवाज सुनकर मौके पर पहुंच गए। बच्ची के पास युवक को देखकर उसे धर दबोचा। साथ ही घटना की जानकारी कंट्रोल को दी गई। भाऊपुर रेलवे स्टेशन पर ट्रेन के पहुंचने पर घटना के बाबत एनाउंसमेंट हुआ। इस पर दंपति स्टेशन मास्टर से मिले।
विज्ञापन
इसके बाद दिल्ली जा रही नॉनस्टाप महाबोधि एक्सप्रेस को भाऊपुर में रोका गया। दंपति को ट्रेन में बैठाकर अंबियापुर स्टेशन भेजा गया। बच्ची ने मां-बाप को पहचान लिया। जीआरपी रूरा एसआई शिवपूजन सिंह और कांस्टेबिल अश्वनी कुमार गुरुवार सुबह 12 बजे सभी को लेकर सेंट्रल जीआरपी थाना पहुंचे। जीआरपी इंस्पेक्टर राममोहन राय ने बताया कि आरोपी युवक के खिलाफ अपहरण और दुष्कर्म के प्रयास की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर उसे जेल भेज दिया गया है।