फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   took a unique oath 600 people on the initiative of SP at Hardoi

हरदोई: एसपी की पहल पर यहां 600 लोगों ने ली अनोखी शपथ, जानिए किस बात की दी आहुति

Thu, 11 Oct 2018 02:56 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Updated Thu, 11 Oct 2018 02:56 PM IST
सार

- एसपी की अनूठी पहल पर ओमपुरी के बाशिंदे आए आगे
- कहा, कच्ची शराब और आपराधिक गतिविधियां छोडे़ंगे 

विज्ञापन
took a unique oath 600 people on the initiative of SP at Hardoi
हवन में आहुति देते एसपी आलोक प्रियदर्शी व ओमपुरी के बाशिंदे

विस्तार

यूपी के हरदोई जिले में शारदीय नवरात्रि अवसर पर एसपी की पहल से एक गांव के 600 लोगों ने अनोखी शपथ ली है। यहां लोगों ने पुलिस अधीक्षक के सामने हवन कुंड में अपराध न करने की शपथ लेते हुए आहुति दी। 
विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक आलोक प्रियदर्शी के नेतृत्व में जनपद में एक नई पहल हुई। कच्ची शराब बनाने और आपराधिक गतिविधियों के कारण चर्चा में रहने वाले ओमपुरी के बाशिंदों ने आपराधिक गतिविधियों से दूर रहने का संकल्प लिया। कच्ची शराब बनाने का कारोबार छोड़ने की शपथ लेकर हवन में आहुतियां दीं।  
विज्ञापन

took a unique oath 600 people on the initiative of SP at Hardoi
हवन में आहुति देते एसपी आलोक प्रियदर्शी व ओमपुरी के बाशिंदे
सीतापुर रोड पर देहात कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत ओमपुरी है। यहां कंजड़ बिरादरी के लोग रहते हैं। यह लोग कच्ची शराब बनाने का कारोबार करते हैं। लगभग डेढ़ माह पूर्व जनपद में पुलिस अधीक्षक के पद पर तैनाती पाने वाले आलोक प्रियदर्शी को दस दिन पहले ओमपुरी के बारे में जानकारी मिली थी। इसके बाद से ही वह यहां के बाशिंदों को सुधार की राह पर आगे बढ़ाने की कोशिश में लग गए थे।

बुधवार को नवरात्र के पहले दिन ओमपुरी में पुलिस अधीक्षक आलोक प्रियदर्शी की मौजूदगी में हवन हुआ। हवन में आहुतियां अर्पित करते समय ओमपुरी के बाशिंदों ने शपथ ली कि अब न तो कच्ची शराब बनाने का कार्य करेंगे और न ही किसी गलत कार्य में संलिप्त होंगे।

took a unique oath 600 people on the initiative of SP at Hardoi
हवन में आहुति देते एसपी आलोक प्रियदर्शी व ओमपुरी के बाशिंदे
एसपी ने इन लोगों को भरोसा दिलाया कि पुलिस अनावश्यक रूप से किसी को परेशान नहीं करेगी। ग्रामीणों ने एसपी से कहा कि अगर उनके गांव में किसी ने भी कोई गलत कार्य किया तो उसकी सूचना पुलिस को देंगे। उसे पकड़कर पुलिस को सौंप देंगे। 

करेंगे स्वरोजगार की व्यवस्था  
एसपी आलोक प्रियदर्शी ने बताया कि ओमपुरी के बाशिंदों को स्वरोजगार के लिए प्रेरित किया जाएगा। डीएम और सीडीओ से वार्ता कर अलग-अलग योजनाओं से विभिन्न कार्यों का प्रशिक्षण दिलाकर स्वावलंबी बनाया जाएगा। इनके बच्चों की उचित शिक्षा की व्यवस्था बीएसए की मदद से की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed