फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Tomorrow the traffic at Parade, Nayaganj, Deputy Padh, Salt Factory crossing will be changed

Kanpur News: कल परेड, नयागंज, डिप्टी पड़ाव, नमक फैक्टरी चौराहे का बदला रहेगा ट्रैफिक

Thu, 04 Sep 2025 02:22 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 04 Sep 2025 02:22 AM IST
विज्ञापन
Tomorrow the traffic at Parade, Nayaganj, Deputy Padh, Salt Factory crossing will be changed
कानपुर। बारावफात, जुलूस-ए-मोहम्मदी की वजह से शुक्रवार को परेड, नयागंज, डिप्टी पड़ाव, नमक फैक्टरी चौराहा समेत अन्य जगहों पर ट्रैफिक बदला रहेगा। ट्रैफिक पुलिस की ओर से इन जगहों पर डायवर्जन लागू किया जाएगा। डीसीपी ट्रैफिक रवींद्र कुमार ने बताया कि यह व्यवस्था शुक्रवार की दोपहर 12 बजे से समाप्ति तक रहेगी। ट्रैफिक स्टाफ की ड्यूटी लगाई गई है।
विज्ञापन


- घंटाघर चौराहे की ओर से कोई भी वाहन मूलगंज नहीं जाएंगे। उन्हें कोपरगंज से भेजा जाएगा।
- बड़ा चौराहा से कोई भी वाहन कोतवाली की ओर नहीं जाएगा। उर्सला कट से यू-टर्न लेकर जा सकेंगे।
- उर्सला कट से वाहन परेड नहीं जा सकेंगे। उन्हें यू-टर्न लेकर रवाना किया जाएगा।
- कोतवाली चौराहा से कोई भी वाहन परेड की ओर न जाकर बड़ा चौराहा जा सकेंगे।
- परेड चौराहा से वाहन सद्भावना चौराहे की ओर नहीं जा सकेंगे।
- एमजी कॉलेज की तरफ से आने वाले वाहन परेड चौराहे की तरफ नहीं जा सकेंगे।
- फूलबाग की ओर से आने वाले वाहन संगम लाल तिराहे की जगह बिरहाना रोड होकर जाएंगे।
- पनचक्की चौराहे की ओर से आने वाले वाहन फूलबाग की जगह झाड़ीबाबा पड़ाव होते हुए जाएंगे।
- नयागंज चौकी की तरफ से फूलबाग की ओर से आने वाले वाहन नयागंज चौकी से आगे नहीं जा सकेंगे।
- मूलगंज चौराहे से वाहन नई सड़क से सद्भावना की तरफ नहीं जा सकेंगे।
- जरीब चौकी चौराहा से आने वाला यातायात भन्नानापुरवा से बाएं अजमेरी चौराहा की ओर नहीं जाएगा।
- मेघदूत तिराहे की तरफ से आने वाला यातायात फूलबाग व पनचक्की की तरफ नहीं जा सकेगा।
- जरीब चौकी की ओर से आने वाला यातायात हलीम कॉलेज चौराहे की तरफ नहीं जा सकेंगे।
- अफीम कोठी की ओर से आने वाले वाहन डिप्टी पड़ाव से आगे टिकुनिया पुरवा चौराहा की ओर नहीं जाएंगे।
- डिप्टी पड़ाव की ओर से आने वाला ट्रैफिक बांसमंडी तिराहे से बाएं मुड़कर लालता प्रसाद दरियाबादी तिराहे नहीं जा सकेगा।
- विजयनगर से आने वाले वाहन नमक फैक्टरी चौराहे की ओर नहीं जा सकेंगे।
- मसवानपुर चौराहे से कल्याणपुर की ओर जाने वाले वाहन नमक फैक्टरी चौराहे की ओर नहीं जाएंगे।
- शारदानगर क्रॉसिंग से कोई वाहन नमक फैक्टरी चौराहे की ओर नहीं जा सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed