{"_id":"5c9da924bdec22146325a447","slug":"toll-plaza-fare-in-kanpur-with-seven-other-tolls-is-increased","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"आप करते हैं कार से सफर तो यह खबर जरूर पढ़े, नहीं तो हो सकता है आपका नुकसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आप करते हैं कार से सफर तो यह खबर जरूर पढ़े, नहीं तो हो सकता है आपका नुकसान
Fri, 29 Mar 2019 10:42 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Fri, 29 Mar 2019 10:42 AM IST
विज्ञापन
टोल प्लाजा (फाइल फोटो)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाईवे से गुजरने वाले वाहन चालकों को 31 मार्च रात 12 बजे के बाद से बढ़ा हुआ टोल टैक्स चुकाना होगा। हालांकि इस बार भी करीब चार फीसदी की बढ़ोतरी की गई है। ऐसा लगातार दूसरी बार है कि बीते 10 वर्षों की सबसे कम बढ़ोतरी की गई है।
बारा टोल पर अभी एक तरफ के लिए कार का टोल 135 रुपये है, जो बढ़कर 140 रुपये हो जाएगा। एनएचएआई मुख्यालय की ओर से बढ़े टोल टैक्स का नोटिफिकेशन जारी हो गया है। शुक्रवार को यह सभी टोल प्लाजा पर पहुंच जाएगा।

सात टोल प्लाजा पर लोगों को बढ़ी दरें चुकानी होंगी
एनएचएआई अधिकारियों के मुताबिक छोटे वाहनों (कार) पर पांच से 10 रुपये (आने-जाने पर) और बड़े वाहनों पर 15 से 20 रुपये की बढ़ोतरी हुई है। एनएचएआई के कानपुर केंद्र से जुड़े सात टोल प्लाजा पर लोगों को बढ़ी दरें चुकानी होंगी।
एनएचएआई के परियोजना निदेशक पुरुषोत्तम लाल चौधरी ने बताया कि होलसेल प्राइज इंडेक्स के आधार पर प्रतिवर्ष टोल प्लाजा की दरें तय होती हैं। प्रत्येक वर्ष 31 मार्च की रात से बढ़ी दरें लागू हो जाती हैं। इस बार भी इसी प्रक्रिया के तहत दरों में बेहद मामूली बढ़ोतरी की गई है। अधिकारियों के मुताबिक अलग-अलग श्रेणी के वाहनों पर करीब चार फीसदी की बढ़ोतरी हुई है।
कानपुर से जुड़े टोल प्लाजा
इटावा से कानपुर के बीच बारा जोड़ और अनंतराम (औरैया)
बारा से उरई के बीच उसाना
कानपुर से कबरई के बीच खन्ना और अलियापुर
कानपुर से इलाहाबाद के बीच बड़ौर और कटोघन