{"_id":"6a29a5a3082cba4af80434b9","slug":"today-the-mercury-will-reach-45-degrees-dust-storm-and-drizzle-are-expected-kanpur-news-c-216-1-etw1004-144200-2026-06-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: आज 45 डिग्री तक पहुंचेगा पारा, धूल भरी आंधी और बूंदाबांदी के आसार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: आज 45 डिग्री तक पहुंचेगा पारा, धूल भरी आंधी और बूंदाबांदी के आसार
विज्ञापन
फोटो 33::तेज धूप से बचने के लिए छाता लगाकर जाती युवती। संवाद
क्रासर
- अगले 48 घंटों में और चढ़ेगा जिले का पारा, गर्मी से राहत की कोई उम्मीद नहीं
संवाद न्यूज एजेंसी
इटावा। जिले में अगले 24 घंटे लोगों के लिए बेहद चुनौतीपूर्ण रहने वाले हैं। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) और कानपुर के मौसम विशेषज्ञ के अनुसार गुरुवार को जिला भीषण लू की चपेट में रहेगा और दिन का तापमान 45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। तेज धूप और शुष्क पछुआ हवाओं के कारण दोपहर के समय हालात और अधिक कठिन हो सकते हैं।
मौसम विभाग के अनुसार बंगाल की खाड़ी से आ रही नमी के प्रभाव से अगले 24 से 48 घंटों में मौसम का मिजाज बदलने की संभावना है। दिन में लू का प्रकोप जारी रहेगा, लेकिन देर शाम या रात के समय आंशिक रूप से बादल छाने, धूल भरी तेज हवाएं चलने और गरज-चमक के साथ हल्की बूंदाबांदी की स्थिति बन सकती है। पश्चिमी हवाओं की गति बढ़ने से धूल उड़ने की भी आशंका जताई गई है। वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक डॉ. एसएन सुनील पांडे ने बताया कि बुधवार को जिले का अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, उन्होंने कहा कि आगामी 24 घंटों में तापमान में तेजी से बढ़ोतरी हो सकती है। ऐसे में दोपहर के समय बाहर निकलना स्वास्थ्य के लिए जोखिम भरा साबित हो सकता है।