फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Today, peoples doing yoga

आज योग करने उमड़ेंगे शहरी

Sun, 21 Jun 2015 02:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कानपुर
अमर उजाला ब्यूरो, कानपुर Updated Sun, 21 Jun 2015 02:07 AM IST
विज्ञापन
Today, peoples doing yoga
इंतजार की घड़ियां खत्म हुईं। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रविवार (21 जून) सुबह शहर में जगह-जगह योग शिविर लगेंगेे। शहर में करीब 523 स्थानों पर बड़े कार्यक्रम होंगे। इस मौके पर लोगों ने अपने-अपने तरीके से मदद करने की भी तैयारी कर ली है।
विज्ञापन


कोई योग के टिप्स देने के साथ ही नि:शुल्क इलाज करेगा तो कोई योग से संबंधित किताबों का वितरण करेगा। कोई टाइम मैनेजमेंट के टिप्स देगा तो कोई गिरते स्वास्थ्य पर परिचर्चा करेगा। शनिवार को जहां कई संस्थाओं ने योग स्थल पर तैयारियों को अंतिम रूप दिया, वहीं शहरियों ने भी खास तैयारी की। किसी ने अकेले तो किसी ने फैमिली के साथ जाकर योग करने का प्रोग्राम बनाया। सरकारी, गैर सरकारी संस्थाएं और स्कूल-कॉलेजों में मीटिंग करके योग दिवस को सफल बनाने की रणनीति बनाई गई।
विज्ञापन


बर्रा के जरौली स्थित सरदार पटेल इंटर कॉलेज में शनिवार सुबह योग प्रशिक्षण शिविर में छात्रों और शिक्षकों ने मोदी का मुखौटा पहन योग किया। स्कूल प्रबंधक अरुण पटेल ने बताया प्रधानमंत्री की पहल को देखते हुए उन्होंने शिविर आयोजित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


योग दिवस की पूर्व संध्या पर शनिवार को कई जगह भाजपाइयों ने योगाभ्यास किया। योग के जरिए भाजपा जहां विश्व कीर्तिमान बनाना चाहती है, वहीं लोगों को पार्टी से जोड़ने की कवायद भी की जाएगी।  योग शिविर में आयुष मंत्रालय की तरफ से बांटी गईं ‘सामान्य योग अभ्यासक्रम (प्रोटोकाल)’ की बुकलेट में प्रधानमंत्री के संदेश के साथ योगासन की जानकारी दी गई है।
 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed