यूपी के कासगंज में तिरंगा यात्रा निकाले जाने के बाद हुई हिंसा में एक युवक की माैत के बाद कई अन्य जनपदाें में भी तिरंगा यात्रा निकली गई। यूपी के नए डीजीपी अाेपी सिंह ने अपने एक बयान में कहा है कि तिरंगा यात्रा निकालने के लिए किसी तरह की अाज्ञा लेने की जरूरत नहीं है।
कासंगज में हुई हिंसा के विराेध में कन्नौज जनपद के छिबरामऊ में रविवार की दोपहर पूर्वी बाइपास पर युवाओं एकत्र हाेकर हाथों में तिरंगा झंडा लेकर भारत माता की जयकारे लगाते हुए यात्रा निकाली। यात्रा में सबसे आगे कासगंज मे 26 जनवरी को निकाली गई तिरंगा यात्रा में गोली लगने चंदन गुप्ता की माैत हाे गई थी।
3 of 4
तिरंगा यात्रा निकालते हुए युवा
चंदन के चित्र को एक ठिलिया पर रखा गया था जो सबसे आगे चल रही थी। इस तिरंगा यात्रा की परमीशन नहीं ली गई थी। यात्रा जब नगर के बीचोबीच बाजार में पहुंच गई तब पुलिस को इसकी भनक लगी। आनन फानन मे पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे कोतवाल की युवाओं से नोकझोंक भी हुई।
4 of 4
तिरंगा यात्रा में युवाअाें की हुई पुलिस से झड़प
पुलिस यात्रा रोकने की हिम्मत नहीं जुटा पाई। एहतियात के तौर पर नगर में कई थानो का फोर्स बुला लिया गया। अपर पुलिस अधीक्षक भी दोपहर बाद कोतवाली पहुंच गए। काेतवाल ने कहा है कि यात्रा निकालने वालाें पर कार्रवाई की जाएगी।