फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सपा से टूटते ही भाजपा के 'सिरमौर बन बैठे' विधायक कुलदीप सिंह सेंगर, जानिए इनकी पूरी कहानी

Sun, 28 Jan 2018 09:03 PM IST
प्रशांत द्विवेदी, अमर उजाला, कानपुर
प्रशांत द्विवेदी, अमर उजाला, कानपुर Updated Sun, 28 Jan 2018 09:03 PM IST
विज्ञापन
story about mla kuldeep singh sanger unnao
कुलदीप सिंह सेंगर
यूपी की सत्ता में लगातार अपनी पैठ बनाकर जनता के बीच लोकप्रियता हासिल कर चुके विधायक कुलदीप सिंह सेंगर का व्यक्तिगत जीवन समाज को समर्पित है। दिन के 24 घंटों में 16-18 घंटे वह जनता के बीच उनकी समस्याओं को सुलझाने में ही गुजार देते हैं। शिकायतकर्ता उनके जिले का हो या न हो वह हर एक शख्स की परेशानी सुनते हैं और उसके निवारण के लिए हर संभव प्रयास करते हैं। 

कहने को लोग उन्हें बाहुबली और दबंग नेता ही समझते हैं लेकिन उनके कामों की वजह से वह उत्तर प्रदेश के बड़े नेताओं में शुमार हो चुके हैं।
जानिए एमएलए कुलदीप सिंह सेंगर के बारे में ये खास बातें...
 

सपा में मचे घमासान को देखकर थामा बीजेपी का हाथ

story about mla kuldeep singh sanger unnao
कुलदीप सिंह सेंगर
साल 2017 में समाजवादी पार्टी में मची आंतरिक कलह की वजह से पार्टी के विश्वसनीय सिपाहसलार रहे कुलदीप सिंह सेंगर ने भाजपा का दामन थाम लिया था।  

सपा सरकार में उन्नाव के भगवंतनगर से विधायक कुलदीप सिंह सेंगर के साथ उनकी जिला पंचायत अध्यक्ष रहीं पत्नी संगीता सेंगर भी दिल्ली जाकर जनवरी 2017 में भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गईं।  बुधवार को 'अमर उजाला' से खास में वर्तमान में उन्नाव जिले की बांगरमऊ विधानसभा से भाजपा विधायक कुलदीप सिंह सेंगर ने वर्तमान राजनीत समेत कई मुद्दों पर अपनी राय व्यक्त की। 

कांग्रेस पार्टी से अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत की

story about mla kuldeep singh sanger unnao
कुलदीप सिंह सेंगर
कुलदीप बताते हैं कि उन्होंने कांग्रेस पार्टी से अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत की। कुलदीप सेंगर ने पहली बार 2002 में बसपा से उन्नाव सदर की सीट से चुनाव लड़ा और जीत दर्ज की। कुलदीप की यह जीत कई मायनों में खास थी। उन्नाव सदर सीट से पहली बार सवर्ण विधायक चुना गया। इसके साथ ही कुलदीप अपने स्वाभाव के कारण लोगों के दिल में जगह बनाने लगे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

कभी भी व्यक्तिगत हित के लिए पार्टी नहीं बदली

story about mla kuldeep singh sanger unnao
कुलदीप सिंह सेंगर
एमएलए कुलदीप सिंह सेंगर बताते हैं कि- मैंने कभी लालच और व्यक्तिगत हित के लिए पार्टी नहीं बदली। पार्टियों ने मेरे साथ विश्वासघात किया। जब 2002 में पहली बार बसपा से विधायक चुना गया तो पार्टी फोरम पर कहा कि मैं पूरी निष्ठा से पार्टी के लिए कार्य करूंगा। 2007 के विधान सभा चुनाव से पहले मुझे पार्टी से निकाला बाहर कर दिया गया। 2007 में ही पार्टी के नेता नसीमुद्दीन सिद्दिकी ने मुझे बुलाया और कहा कि मायावती चाहती हैं कि आप पार्टी में आ जाएं आपको उपकृत किया जाए। मैनें कभी खुद के लिए पद और पैसे की इच्छा नहीं की। कुलदीप कहते हैं कि उन्होंने सदैव गरीबों, किसानों और बेरोजगार युवाओं की बात कही। जहां इन मूल्यों को स्थान न दिया जाए वहां रहना मुझे पसंद नहीं। 
 
विज्ञापन

सांसद साक्षी महाराज विलक्षण प्रतिभा के धनी व्यक्ति

story about mla kuldeep singh sanger unnao
कुलदीप सिंह सेंगर
अपनी भारतीय जनता पार्टी से उन्नाव जिले से सांसद साक्षी महाराज के बयानों पर एमएलए कुलदीप ने अपने विचार जाहिर किए। कुलदीप ने कहा कि सांसद साक्षी महाराज विलक्षण प्रतिभा के धनी व्यक्ति हैं। लेकिन उनके बयान उनकी निजी अभिव्यक्ति हैं। इनसे पार्टी का कोई भी लेना देना नहीं होता।  
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed