फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   tiddi dal ko roka

प्रयागराज में टिड्डी दल को रोका

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Wed, 10 Jun 2020 07:35 PM IST
विज्ञापन
tiddi dal ko roka
प्रयागराज में टिड्डी दल को रोका हमीरपुर, फतेहपुर औऱ उन्नाव में जारी किया अलर्ट कानपुर। टिड्डी दल को लेकर वाराणसी, फतेहपुर, उन्नाव, हमीरपुर में अलर्ट जारी कर दिया गया है। हालांकि मंगलवार को प्रयागराज में टिडि्डयों का दल पहुंच गया था। हालांकि वहां के प्रशासन और कृषि विभाग के फसलों की सुरक्षा को लेकर किए गए इंतजाम से टिड्डी दल दो भागों में बट गया और फैजाबाद की ओर चला गया। जिससे जिले में खतरा कम हो गया है। हालाकिं जिला प्रशासन और कृषि विभाग ने फसलों की सुरक्षा के लिए पूरे इंतजाम कर लिए हैं। वहीं जिले के घाटमपुर, सरसौल ब्लाक के किसानों को सतर्क रहने को कहा गया है। रविवार को मध्य प्रदेश के रीवा में टिडि्डयों का झुंड प्रवेश कर गया था लेकिन कृषि विभाग ने केमिकल के छिड़काव से कई टिडि्डयों को मार गिराया था इसके साथ  उनके झुण्ड को भी तितर बितर कर दिया था। मंगलवार को टिडि्डयों का दल प्रयागराज में प्रवेश कर गया था। जिससे वहां पर केमिकल छिड़काव और शोर डीजे मचाकर, थाली बजाकर उनके झुण्ड दो भागों में बांट गया था जिससे उनका दल भदोही और सोनभद्र की ओर बढ़ गया। इसके बाद वहां से गंगा पार करके तरछना ब्लाक पहुंचा वहां से फैजाबाद की ओर बढ़ गया है। जिला कृषि रक्षा अधिकारी आशीष कुमार ने बताया कि जिले के घाटमपुर, सरसौल, चौबेपुर, बिल्हौर,ककवन, पतारा के ब्लाकों में मक्का, गन्ना, मूंग की फसल ज्यादा खड़ीं है जिसको देखते हुए वहां के किसानों और ब्लाक स्तर पर तैनात कर्मचारियों को पहले से अलर्ट कर दिया है इसके साथ ही जिले में 1200 लीटर केमिकल का भी इंतजाम करा दिया गया है, और किसानों को टिडि्डयों को भगाने के पूरे तरीके भी बता दिए गए हैं। किसानों को कर रहे जागरूक टिड्डी दल को लेकर सावधानी बरतने के लिए कृषि विभाग के अधिकारियों से लेकर कर्मचारी गांवों में जा-जाकर किसानों को जागरुक कर रहे हैं। लोगों से अपील कर रहे ह जैंसे ही टिड्डी दल दिखाई दे तो ताली, थाली और शोर मचाएं जिससे टिड्डी दल को भगाने में सफलता मिलेगा और हमारी फसल को नुकसान नहीं पहुंचा पाएगे। वहीं व्लाक स्तर पर भी ग्रामीणों ने टोली तैयार कर दी है जिससे वो आस पास इलाकों में नजर रखे हुए हैं।     
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed