{"_id":"5eef9c5b635c6c267154dffa","slug":"tiddi-dal-arrived-in-three-villages-in-mahoba-up","type":"story","status":"publish","title_hn":"महोबा: तीन गांवों में पहुंचे टिड्डी दल को ढोल-नगाड़े बजाकर भगाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महोबा: तीन गांवों में पहुंचे टिड्डी दल को ढोल-नगाड़े बजाकर भगाया
Sun, 21 Jun 2020 11:17 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोबा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोबा
Published by: शिखा पांडेय
Updated Sun, 21 Jun 2020 11:17 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : गूगल
महोबा जिले में घूम रहा टिड्डी दल किसानों के लिए मुसीबत बना हुआ है। रविवार को कोतवाली क्षेत्र के ग्राम बिलवई और थाना श्रीनगर के ग्राम सिजहरी व पिपरामाफ में टिड्डी दल ने हमला बोला। टिड्डियों के आने पर किसानों ने ढोल-नगाड़े और थाली बजाकर उन्हें भगाया।
पेड़ों और सब्जी की फसलों को नुकसान से बचाया जा सका। रविवार सुबह से ही बिलवई ग्राम में टिड्डी दल के आने से किसानों में खलबली मची थी। किसान थाली, ढोल-नगाड़े व अन्य वाद्य यंत्र लेकर खेतों पर पहुंचे। इससे शोर-शराबा सुन टिड्डी दल नीचे नहीं उतरा।
टिड्डियों की सूचना कृषि विभाग को दी गई लेकिन टीम के पहुंचने से पहले टिड्डियां भाग गईं। हालांकि दस प्रतिशत खेतों की बुवाई होने पर कोई नुकसान नहीं हुआ। श्रीनगर प्रतिनिधि के अनुसार ग्राम सिजहरी व पिपरामाफ में टिड्डी दल ने हमला बोला।
विज्ञापन
यहां किसानों के खेतों में लगी पिपरमेंट की फसलों को कुछ नुकसान पहुंचा है। ग्रामीणों ने एकजुट होकर ताली, थाली व वाहनों के हॉर्न बजाकर टिड्डियों को भगा दिया। उप निदेशक कृषि जीराम का कहना है कि छह दिन से टिड्डी दल जिले घूम रहा है। सूचना पर तत्काल टीम पहुंचकर टिड्डियों का खात्मा कर रही है।