फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   ticket distribution in ongoing arbitrary in sp

जब फूट-फूट कर रोए रामगोपाल

Mon, 14 Nov 2016 03:22 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, कानपुर Updated Mon, 14 Nov 2016 03:22 PM IST
विज्ञापन
ticket distribution in ongoing arbitrary in sp
डेमो
समाजवादी पार्टी से निष्काषित प्रोफेसर राम गोपाल यादव ने सोमवार को खुलकर सपा नेतृत्व को चुनौती दी। हालांकि इस दौरान एक वक्त ऐसा भी आया जब वह फूट-फूट कर रो पड़े। उन्होंने बोला मेरे साथ अन्याय हुआ है। अगर नेता जी को लगता है तो उसे ठीक करें, नहीं तो कोई बात नहीं। उन्होंने बोला की वह कभी पद के लालच में नहीं पड़े।
विज्ञापन


कहा, पार्टी में मनमानी चल रही है। मैंने सपा का संविधान लिखा और मुझे ही पार्टी से निष्कासित कर दिया गया। पार्टी में मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को नजरअंदाज कर टिकटों के बंटवारे की खिलाफत करते हुए बोले, चूंकी प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव की कमान अखिलेश के हाथों में होगी इसलिए टिकट वितरण में भी उनकी सहमती अनिवार्य है। ऐसा न होने पर पार्टी को नुकसान झेलना पड़ेगा। सपा में जारी अंदरुनी कलह पर बोले, अखिलेश पूरे देश में एक मजबूत नेता के तौर पर उभरकर सामने आए हैं।
विज्ञापन


साथ ही कहा सभी निष्काषित नेताओं की पार्टी में वापसी होनी चाहिए। अमर सिंह और शिवपाल यादव का नाम लिए बिना उन्होंने कहा, कुछ लोग टिकट वितरण में मनमानी कर रहे हैं। ऐसे में समाजवादी पार्टी अध्यक्ष मुलायम सिंह को तय कर घोषणा करनी होगी कि चुनाव अखिलेश के नेतृत्व में ही लड़ा जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन


रामगोपाल यादव ने ऐसा न होने की स्थिति में पार्टी का विशेष अधिवेशन बुलाने की बात कही है। वहीं राज्य सभा में अगला सपा का नेता चुने जाने पर बोले, 'उसका निर्णय मुलायम सिंह लेंगे। मेरी जगह राज्यसभा में नेता कोई भी आए, वह रामगोपाल जैसा नहीं हो सकता।'

रामगोपाल यादव ने कहा वे न तो वे अब मुलायम को कोई चिट्ठी लिखेंगे और न ही उनसे मिलने जाएंगे। मुलायम को बेमिसाल नेता बताया लेकिन साथ ही यह भी कहा कि उनके नजदीक राय देने वाले लोग ठीक नहीं होते तो वे गलत फैसले ले लेते हैं। लेकिन जब वे अपनी मर्जी से फैसले लेते हैं तो सही साबित होते हैं।

500 व हजार के नोटों पर प्रतिबंध लगाए जाने पर उन्होंने कहा जब भाजपा के नेता वोट मांगने जाएंगे तो उनकी पीठ पर बेलन पड़ेंगे। आज महिलाएं बैंकों में सबसे ज्यादा परेशानी झेल रही हैं। हालांकि रामगोपाल यादव ने पीएम मोदी को व्यक्तिगत स्तर पर ईमानदार बताया। 


इटावा जिला पंचायत के अध्यक्ष आवास पर हुई इस प्रेस वार्ता में उनके साथ सांसद तेज प्रताप, जिला पंचायत अध्यक्ष अंशुल यादव, एमएलसी राकेश यादव, निलंबित एमएलसी अरविंद यादव, राजीव यादव विधायक मेनपुरी व मुलायम के भाई राजपाल यादव मौजूद थे।







 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed