फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   TI and Diwan accused of beating

Kanpur News: टीआई और दीवान पर पीटने का आरोप

Fri, 26 Sep 2025 05:01 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 26 Sep 2025 05:01 AM IST
सार

कानपुर में गणतंत्र दिवस के मुख्य अतिथि और ऑटो चालक राकेश कुमार सोनी ने टीएसआई व दीवान पर मारपीट का आरोप लगाया है। पीड़ित ने डीएम से शिकायत की है। मामले की जांच के लिए पुलिस फुटेज खंगाल रही है।

विज्ञापन
TI and Diwan accused of beating

विस्तार

कानपुर। गणतंत्र दिवस के मुख्य अतिथि रहे ऑटो चालक राकेश कुमार सोनी ने टीआई और एक दीवान पर मारपीट करने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने डीएम से मामले की शिकायत की है।
विज्ञापन


हनुमंत विहार निवासी ऑटो चालक राकेश कुमार सोनी ने बताया कि 22 सितंबर को वह दोपहर 2:30 बजे नौबस्ता से घंटाघर जा रहे थे। टाटमिल चौराहे के पास ऑटो चालक और एक सवारी में किराये को लेकर विवाद हो रहा था। ऑटो चालक बुजुर्ग था और सवारी उसके साथ मारपीट कर रही थी। उन्होंने सवारी को समझाने की कोशिश तो उसने परिचित के टीएसआई को बुला लिया और उसके साथ मिलकर मारपीट की। इसके बाद बाबूपुरवा पुलिस को बुलाकर कोतवाली भेज दिया, जहां पर सादी वर्दी वाले दीवान और टीएसआई ने उन्हें फिर पीटा। एडीसीपी ट्रैफिक अर्चना सिंह के अनुसार सवारी से मारपीट करना गलत है। उन्हें कोई शिकायत थी तो उनसे कार्यालय आकर संपर्क करना था। फुटेज निकलवा कर आरोपों की जांच की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed