फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

11वीं मंजिल से बेटे को फेंक खुद भी कूदी सीए की पत्नी, सीसीटीवी में कैद हुई घटना

Mon, 05 Feb 2018 03:35 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Mon, 05 Feb 2018 03:35 PM IST
विज्ञापन
Throwing son from 11th floor she also jumped off
घटना की जानकारी देते कौशल पोरवार - फोटो : अमर उजाला
यूपी के कानपुर में सीए पवन अग्रवाल रोहिणी अपार्टमेंट, पत्रकारपुरम कल्याणपुर में रहते हैं। परिवार में पत्नी जया (40), बेटे पार्थ (10) और उत्कर्ष हैं। पवन ने दो साल पहले डिविनिटी हाउस में दो फ्लैट खरीदे थे। अपार्टमेंट की 11वीं मंजिल पर स्थित फ्लैट नंबर 1105 उन्होंने हिमांशु सिंह को किराए पर दे रखा है जबकि 1104 नंबर फ्लैट पवन के पास है।



 
Throwing son from 11th floor she also jumped off
जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
पवन ने पुलिस को बताया कि रविवार दोपहर करीब सवा एक बजे वह पत्नी और दोनों बेटों के साथ फ्लैट देखने आए थे। कार खड़ी करने के बाद लिफ्ट से 11वीं मंजिल पर पहुंचे। वह फ्लैट का लॉक खोल रहे थे। इसी दौरान जया छोटे बेटे उत्कर्ष को लेकर स्टेयर रो (बालकनी) की तरफ गई। वह कुछ समझ पाते कि जया ने उत्कर्ष को उठाकर नीचे फेंक दिया। फिर जया ने खुद भी छलांग लगाने की कोशिश की। इस पर उन्होंने और 10वीं मंजिल के एक फ्लैट में रहने वाले कौशल पोरवाल ने जया को पकड़ लिया।

इसके बाद वह कौशल और बेटे पार्थ के साथ नीचे पहुंचे। वे लोग उत्कर्ष को उठाकर अस्पताल ले जा रहे थे, तभी जया घबरा गई। उसने दोबारा स्टेयर रो से कूदने का प्रयास किया तो अपार्टमेंट में रहने वाली एक महिला ने पकड़ लिया। इसके बाद जया ने महिला को झटक दिया और चप्पल उतारने के बाद नंगे पांव खुद भी 11वीं मंजिल से छलांग लगा दी।
 
Throwing son from 11th floor she also jumped off
परिजन - फोटो : अमर उजाला
बकौल पवन वह अपार्टमेंट के लोगों के साथ जया और उत्कर्ष को लखनपुर स्थित रामा डेंटल कॉलेज ले गए। अस्पताल में डॉक्टर ने मां-बेटे को मृत घोषित कर दिया। पवन का कहना है कि जया सीजोफ्रेनिया नामक बीमारी से पीड़ित थी। उनका रिजेंसी अस्पताल के मनोरोग चिकित्सक डॉ.आलोक बाजपेई से इलाज चल रहा था। पिछले डेढ़ साल से बीमारी काफी गंभीर हो गई थी। 

सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई घटना
डिविनिटी हाउस अपार्टमेंट के प्रत्येक तल पर सीसीटीवी कैमरे लगे हैं। इन कैमरों में पवन अग्रवाल के परिवार के साथ अपार्टमेंट के भीतर जाने से लेकर जया के कूदने की पूरी वारदात कैद हुई है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Throwing son from 11th floor she also jumped off
इसी फ्लैट से बच्चे को फेका - फोटो : अमर उजाला
घटना की सूचना पाकर कल्याणपुर थाने से एसएसआई पुष्पराज और इंद्रा नगर चौकी प्रभारी मौके पर पहुंचे। दोनों ने सीए और अपार्टमेंट में रहने वाले लोगों और सुरक्षा कर्मियों से पूछताछ की। इसके बाद सीसीटीवी कैमरे के फुटेज देखे।

एसएसआई का कहना है कि पवन ने तहरीर दी है। अब फुटेज और तहरीर का मिलान करने के बाद ही साफ हो सकेगा कि जया ने उत्कर्ष को फेंकने के बाद खुद छलांग लगाई या उसके साथ कुछ और हुआ है। हालांकि अभी तक की जांच में पवन अग्रवाल की तरफ से बताया गया घटनाक्रम सही प्रतीत हो रहा है। सोमवार को मां-बेटे का पोस्टमार्टम कराया जाएगा।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed