फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Three youths beat up a journalist and brandished a gun.

Kanpur News: तीन युवकों ने पत्रकार को पीटा, तमंचा ताना

Mon, 23 Mar 2026 02:21 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 23 Mar 2026 02:21 AM IST
विज्ञापन
Three youths beat up a journalist and brandished a gun.
कानपुर। बिठूर थाना क्षेत्र के मंधना बिठूर रोड पर साईं दरबार के पास रविवार देर शाम काली पल्सर सवार तीन युवकों ने एक अखबार के पत्रकार कृष्णमोहन शुक्ला की बाइक में टक्कर मारकर गिरा दिया। पीटने के बाद सीने पर तमंचा तान दिया। शोर मचने पर आरोपी मंधना की ओर भाग निकले। इस दौरान पीड़ित का रुपये से भरा पर्स कहीं गिर गया। डीसीपी ने घटनास्थल की जांच की। बगदौधी बांगर मंधना निवासी कृष्णमोहन शुक्ला ने पुलिस को बताया वह बिठूर से सामूहिक विवाह समारोह का कवरेज कर लौट रहे थे। उन्होंने बिठूर थाने में तहरीर दी। डीसीपी पश्चिम कासिम आबिदी ने बताया कि क्राइम ब्रांच की टीम ने जांच शुरू कर दी है। सीसीटीवी कैमरों की मदद से पल्सर सवार युवकों का पता लगाया जा रहा है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed