{"_id":"6990b86b8a5dad395c01b1c0","slug":"three-young-men-died-in-separate-accidents-leaving-their-families-in-a-state-of-shock-2026-02-14","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"रफ्तार का कहर: अलग-अलग हादसों में तीन युवकों की मौत, परिजनों में मचा कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रफ्तार का कहर: अलग-अलग हादसों में तीन युवकों की मौत, परिजनों में मचा कोहराम
Sat, 14 Feb 2026 11:35 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Sat, 14 Feb 2026 11:35 PM IST
विज्ञापन
सुनील कुमार की फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
कानपुर के बिठूर, जाजमऊ और नरवल थाना क्षेत्र में शुक्रवार रात रफ्तार ने तीन अलग-अलग युवकों की जान ले ली। पुलिस ने जांच कर शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। कानपुर देहात के थाना शिवली के ग्राम भवानीपुर निवासी सुनील कुमार (36) किसान थे। परिवार में पत्नी मीरा, बेटे नमन और तनमय हैं। उनके भाई कुंवर सिंह ने बताया कि शुक्रवार रात सुनील बिठूर में भांजी की शादी से लौट रहे थे। मंधना हाईवे पर भगवंतपुर के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से उनकी मौत हो गई। बिठूर इंस्पेक्टर अशोक कुमार सरोज ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
अनिल कुमार की फाइल
- फोटो : अमर उजाला
इसी तरह जाजमऊ थाना क्षेत्र में नई चुंगी के पास शुक्रवार रात बाइक से घर लौट रहे उन्नाव के गंगाघाट कोतवाली क्षेत्र के झब्बूपुरवा गांव निवासी अनिल कुमार (32) को तेज रफ्तार कंटेनर ने रौंद दिया जिससे उनकी जान चली गई। चालक गाड़ी लेकर भाग निकला। हादसे के बाद पत्नी सुक्खी, बेटी शिवानी, मानसी, नैनसी व बेटा शिवम बिलख पड़े। जाजमऊ थाना प्रभारी जितेंद्र सिंह ने बताया कि अनिल किसी साइट से काम कर घर लौट रहा था। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
राजकुमार की फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
वहीं, नरवल में शुक्रवार रात करबिगवां पुल पर हरचंदखेड़ा गांव लौट रहे राजकुमार (35) को अज्ञात वाहन ने इतनी जबरदस्त टक्कर मारी कि वह करीब 20 फीट उछलकर बाइक समेत नाले में जा गिरे। हादसे में उनकी मौत हो गई। हादसे में मौत के बाद पत्नी किरन व बेटे बदहवास हो गए।