फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Three years' imprisonment to the man found guilty of obscenity with a minor

Kanpur News: नाबालिग से अश्लीलता में दोषी को तीन साल का कारावास

Fri, 17 Jan 2025 12:55 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर Updated Fri, 17 Jan 2025 12:55 AM IST
विज्ञापन
Three years' imprisonment to the man found guilty of obscenity with a minor
कानपुर देहात। बिल्हौर थाना क्षेत्र के एक गांव में नाबालिग से अश्लीलता किए जाने के मामले में सुनवाई पूरी हुई। अदालत ने आरोपी युवक को दोषसिद्ध करते हुए तीन साल के कारावास की सजा सुनाई। साथ ही उस पर अर्थदंड भी लगाया है।
विज्ञापन


विशेष लोक अभियोजक ने बताया कि बिल्हौर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी पीड़िता के पिता ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसमें बताया था कि 29 अप्रैल 2017 को वह मोहल्ले में शादी कार्यक्रम में शामिल होने गया था। उसी दौरान रात 10 बजे के करीब उसे पता चला कि गांव का रहने वाला धर्मवीर उसकी आठ वर्षीय नाबालिग पुत्री को बहलाकर गांव के बाहर मक्का के खेत ले गया है। इस पर वह तुरंत खेत की ओर गया तो धर्मवीर उसे देख कर भाग निकला। मौके पर उसकी पुत्री के हाथ मुंह बंधे मिले।
विज्ञापन




मामले में पुलिस ने विवेचना करते हुए आरोपी धर्मवीर के खिलाफ आरोप पत्र अदालत में पेश किए थे। मामले की सुनवाई अपर जिला जज 13/ पाॅक्सो एक्ट शरद कुमार त्रिपाठी की अदालत में चल रही थी। अदालत ने मामले की सुनवाई करते हुए दोनों पक्षों की दलीलों को सुनने के बाद आरोपी धर्मवीर को दोषसिद्ध करते हुए उसे तीन साल के कारावास की सजा सुनाई। इसके साथ ही उस पर दस हजार रुपये अर्थदंड भी लगाया है। वहीं, अर्थदंड अदा न करने पर एक माह का अतिरिक्त कारावास काटने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed