{"_id":"68d065bedd0a6bc61303abb4","slug":"three-smugglers-arrested-with-seven-kg-of-ganja-two-absconding-kanpur-news-c-362-1-ka11011-131746-2025-09-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: सात किलो गांजा के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार, दो फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: सात किलो गांजा के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार, दो फरार
विज्ञापन
कानपुर। ओडिशा और बंगाल से बोलेरो से गांजा लाकर सप्लाई करने वाले तीन तस्करों को महाराजपुर पुलिस ने सरसौल स्थित धर्मकांटे के पास से गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास सात किलो गांजा बरामद हुआ है।
महाराजपुर इंस्पेक्टर संजय पांडेय ने बताया कि पकड़े गए तस्करों ने अपने नाम सेनपश्चिम पारा के बुधेड़ा गांव निवासी सक्षम यादव उर्फ पोलू, सरसौल निवासी रामराज व फतेहपुर के थाना औंग के आशापुर निवासी अंशुमान सिंह उर्फ अंशु बताया है। सक्षम यादव और जीतू सिंह ओडिशा और पश्चिम बंगाल से गांजा लाते थे और बोलेरो से कानपुर व कानपुर देहात, फतेहपुर समेत कई जनपदों में सप्लाई करते थे।
सरसौल का शिवपुरी निवासी जीतू सिंह क्षेत्रीय दुकानों में फुटकर गांजा बेचता था। जांच में सामने आया कि आईटीबीपी के सामने ढाबा में एक और आरोपी अनूप सिंह भी गांजा बेचता है। फिलहाल जीतू सिंह और अनूप सिंह फरार हैं। उनकी तलाश की जा रही है। वहीं पकड़े गए सक्षम, रामराज व अंशुमान का मेडिकल कराकर जेल भेज दिया गया है।