फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   three sisters are missing in jalaun district

स्कूल जाने की बात कहकर निकलीं, फिर तीनों बहनें हो गईं लापता, इलाके में फैली सनसनी

Mon, 13 Aug 2018 09:06 PM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Updated Mon, 13 Aug 2018 09:06 PM IST
विज्ञापन
three sisters are missing in jalaun district
लापता तीनों नाबालिगों की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
यूपी के उरई (जालौन) जिले में घर में रोज-रोज की कलह से परेशान तीन सगी नाबालिग बहनें कहीं चलीं गईं। तीनों बहनें शनिवार सुबह सात बजे घर से स्कूल जाने की बात कहकर निकली थीं। शाम तक तीनों के वापस न आने पर पिता ने उरई कोतवाली में गुमशुदगी की तहरीर देकर पुलिस ने लड़कियों को खोजने की गुहार लगाई है।
विज्ञापन



मामला उरई शहर कोतवाली के मोहल्ला बघौरा का है। यहां के दारा सिंह दोहरे की तीन बेटियां आरती (15), शिवानी (12) और साधना (9) हैं, जो आचार्य नरेंद्र देव इंटर कॉलेज में पढ़ती हैं। आरती कक्षा नौ, शिवानी छह और साधना कक्षा दो की छात्रा हैं। तीनों घर से स्कूल के लिए निकली, पर शाम तक जब घर नहीं पहुंची तो परिजनों ने स्कूल जाकर जानकारी ली। बताया गया कि तीनों स्कूल आई ही नहीं हैं।
विज्ञापन

लड़कियों की मां भी कुछ बताने को राजी नहीं है

three sisters are missing in jalaun district
घर के बाहर बैठे परिजन - फोटो : अमर उजाला
इसके बाद परिजनों ने रिश्तेदारों और लड़कियों के सहेलियों के यहां पता लगाया, पर कहीं पता नहीं चला। इसके बाद रविवार को दारा सिंह कोतवाली पहुंचे और तीनों के लापता होने की बात बताते हुए तहरीर दी।


इस बाबत कोतवाली पुलिस का कहना है कि शुक्रवार की शाम दारा सिंह शराब के नशे में धुत होकर घर आया और झगड़ा करने लगा। इस पर बड़ी बेटी आरती ने विरोध किया। दारा ने इस पर उसको डांटा और मारने के लिए भी दौड़ा था। इंस्पेक्टर रुद्र कुमार सिंह का कहना है कि घरवालों से पूछताछ करने से यही लग रहा कि वह तीनों घरेलू कलह से कहीं चली गई हैं। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है और तलाश के लिए टीमें लगा दी गई हैं। तीनों लड़कियों की मां भी कुछ बताने को राजी नहीं है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed