फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Three robbers shot...five arrested, criminals carrying a reward of Rs 25,000 each caught from Sajari and Gujai

Kanpur: तीन लुटेरों का लगी गोली...पांच गिरफ्तार, सजारी और गुजैनी से पकड़े गए 25-25 हजार के इनामी बदमाश

Fri, 15 Mar 2024 09:07 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Fri, 15 Mar 2024 09:07 AM IST
सार

Kanpur News: चकेरी पुलिस का कांशीराम कॉलोनी सजारी में अंतरराज्यीय गैंग के लुटेरों से आमना-सामना हुआ। इसमें दो बदमाशों के पैर में गोली लगी। पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। वहीं, गुजैनी में  महिला अफसर से लूट का आरोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार किया गया।

विज्ञापन
Three robbers shot...five arrested, criminals carrying a reward of Rs 25,000 each caught from Sajari and Gujai
सांकेतिक - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कानपुर में चकेरी पुलिस की बुधवार रात सनिगवां सजारी में लुटेरों के अंतरराज्यीय गैंग के चार शातिरों से मुड़भेड़ हो गई। जवाबी फायरिंग में 25-25 हजार रुपये दो इनामी बदमाशों को पैर में गोली लगी। इसके बाद पुलिस ने दोनों बदमाशों समेत चार को गिरफ्तार कर वारदात में प्रयुक्त कार व तमंचे और कारतूस बरामद किए हैं। पुलिस आरोपियों के फरार साथियों की तलाश में दबिश दे रही है।

विज्ञापन

सनिगवां के कांशीराम कॉलोनी स्थित जंगल में बुधवार रात वैगनआर कार सवार बदमाशों के वारदात करने की सूचना पुलिस को मिली तो पुलिस ने घेराबंदी की। इस दौरान कार सवार बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस की जवाबी फायरिंग में दो बदमाशों के पैर में गोली लगी और वे जमीन पर गिर गए। पुलिस ने इनके अलावा दो और बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। दोनों घायलों को इलाज के लिए कांशीराम अस्पताल में भर्ती कराया है।

विज्ञापन

वहां से इन्हें हैलट रेफर कर दिया गया। डीसीपी पूर्वी एसके सिंह ने बताया कि मुड़भेड़ में गाजियाबाद के मूल निवासी चंदन सिंह और गुड़गांव हरियाणा निवासी तेग सिंह नेगी उर्फ प्रकाश पैर में गोली लगी है। दो और साथियों मुकेश और दयाल को गिरफ्तार किया गया है। इसी साल मार्च माह में चकेरी के हरजिंदरनगर के रामगली निवासी एक निजी स्कूल की प्रबंधक हेमलता जोशी (70) के स्कूल में घुसकर तीन बदमाशों डकैती डाली थी।

सर्विलांस की मदद से बदमाशों की तलाश में जुटी थी पुलिस
बदमाशों को पता चला था कि स्कूल परिसर स्थित इनके आवास में पांच से सात करोड़ रुपये रखे हैं। बदमाश फीस जमा करने का बहाना बनाकर घुसे और फिर ऑफिस खुलवाया था। विरोध पर उन्होंने मारपीट कर चाकू से हमला कर डकैती डाली थी। मामले में हेमलता जोशी के दामाद ने मामला दर्ज कराया था। इसके बाद से पुलिस सर्विलांस की मदद से बदमाशों की तलाश में जुटी थी।

विज्ञापन

आरोपियों पर दिल्ली और देहरादून में भी मामले दर्ज
डीसीपी के मुताबिक पुलिस की जांच में पकड़े गए बदमाशों और इनके साथियों का नाम सामने आया था। हेमलता के घर में वारदात को अंजाम देने के बाद यह बदमाश दिल्ली भाग गए थे। इन आरोपियों ओर दिल्ली, देहरादून में कई मामले दर्ज है। पुलिस को हेमलता के घर में हुई वारदात में किसी करीबी का हाथ होने का भी पता चला है। इसके अलावा और भी जानकारी जुटाई जा रही है। उन्होंने बताया कि आरोपियों पर 25-25 हजार का इनाम भी घोषित है। इसी गैंग ने वर्ष 2022 में कल्याणपुर में एक डॉक्टर के घर डकैती की वारदात को अंजाम दिया था।

अंतरराज्यीय गैंग के अपराधी हैं आरोपी
डीसीपी पूर्वी ने बताया कि आरोपी दिल्ली और यूपी में ज्यादा सक्रिय हैं। वे इन्हीं दो राज्यों में लूट और डकैती जैसी वारदातों को अंजाम देते थे। आरोपियों का आपराधिक इतिहास खंगाला जा रहा है। साथ ही इनके पास से एक देसी पिस्टल व कार बरामद हुई है।

गुजैनी में महिला अफसर से लूट का आरोपी गिरफ्तार
वहीं, गुजैनी के पिपौरी गांव में रात एक बजे फजलगंज इंस्पेक्टर सुनील सिंह की टीम ने महिला अफसर से लूट में फरार चल रहे सत्यम तिवारी को पकड़ने की कोशिश की। इस पर आरोपी ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में उसके पैर में गोली लगी। सत्यम पर एक दर्जन मुकदमे दर्ज हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed