फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Three robbers injured in police encounter, police admitted them to hospital, these items were recovered

Etawah: पुलिस मुठभेड़ में गोली लगने से तीन लुटेरे घायल, पुलिस ने अस्पताल में कराया भर्ती, ये सामान हुआ बरामद

Sat, 22 Jun 2024 02:59 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sat, 22 Jun 2024 02:59 PM IST
सार

Etawah News: चौबिया इलाके में पुलिस की तीन शातिर लुटेरों से मुठभेड़ हो गई। इसमें पुलिस की जवाबी कार्रवाई में तीनों लुटेरे गोली लगने से घायल हो गए। पुलिस ने तीनों के कब्जे से एक बाइक, 315 बोर के तीन तमंचे, तीन कारतूस और तीन खोके के अलावा लूटे गए तीन मोबाइल, दो सोने की अंगूठी, पांच हजार रुपये बरामद किए हैं।

विज्ञापन
Three robbers injured in police encounter, police admitted them to hospital, these items were recovered
घटनास्थल पर पड़ी बाइक - फोटो : amar ujala

विस्तार

इटावा जिले के चौबिया इलाके में राहिन नहर पुल के पास ऑपरेशन क्लीन के तहत एक पुलिस मुठभेड़ में तीन लुटेरे गोली लगने से घायल हो गए। सभी घायल बदमाशों को उपचार के लिए मुख्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर राजकीय संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती कर दिया गया है।

विज्ञापन

शुक्रवार को बसरेहर और चौबिया क्षेत्र में लूट की घटना होने के बाद पुलिस सक्रिय हो गई। एसएसपी संजय कुमार वर्मा के आदेश पर थाना पुलिस और एसओजी ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी। देर रात मुखबिर की सूचना पर पर पुलिस टीमों ने राहिन नहर पुल के पास इन लुटेरों को गिरफ्तार करने की कोशिश की।
विज्ञापन

इस दौरान लुटेरों की ओर से पुलिस दल पर गोलियां चलाई गईं। आत्मरक्षा में पुलिस की ओर से चलाई गई गोलियों से तीनों बदमाश पुलिस की गोली लगने से घायल हो गए हैं। पुलिस मुठभेड़ में गुलशन निवासी जिला कन्नौज, सुघल बाबू निवासी जिला मैनपुरी और जितेंद उर्फ जीतू निवासी जिला मैनपुरी गोली लगने घायल हुए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

ये सामान हुआ है बरामद
तीनों के कब्जे से एक बाइक, 315 बोर के तीन तमंचे, तीन कारतूस और तीन खोके के अलावा लूटे गए तीन मोबाइल, दो सोने की अंगूठी, पांच हजार रुपये बरामद किए गए हैं। पुलिस मुठभेड़ में गोली लगने से घायल हुए यह तीनों शातिर लुटेरे बताए जाते हैं।

कई थानों में दर्ज हैं संगीन मुकदमे
इन सभी के खिलाफ एक दर्जन से अधिक संगीन मामले जिले के कई थानों और आसपास के आसपास के विभिन्न थानों में दर्ज हैं। लुटेरों से हुई पुलिस मुठभेड़ की सूचना मिलने के बाद मुख्यालय से फोरेंसिक टीम मुठभेड़ स्थल का जायजा लेने के लिए मौके पर पहुंची। फॉरेंसिक टीम ने मुठभेड़ स्थल पर फोटोग्राफी के बाद कई नमूने भी लिए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed