{"_id":"5ad3898f4f1c1b5c098b4c30","slug":"three-persons-died-in-hamirpur-accident","type":"story","status":"publish","title_hn":"हमीरपुर में हाइवे पर हादसा, ओवरटेक कर रहे ट्रक ने कार को मारी टक्कर तीन की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हमीरपुर में हाइवे पर हादसा, ओवरटेक कर रहे ट्रक ने कार को मारी टक्कर तीन की मौत
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
Updated Sun, 15 Apr 2018 11:12 PM IST
विज्ञापन
एक्सीडेंट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हमीरपुर फैक्ट्री एरिया में हाईवे पर रविवार देर शाम हादसे में बाराबंकी के कार सवार दंपति और महोबा निवासी रिश्तेदार की मौत हो गई। तीन बच्चियां घायल हुई हैं। इनमें दो को पीएचसी से सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया है। हादसा ओवरटेक कर रहे ट्रक की टक्कर से हुआ, जिसे पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। ट्रक चालक भाग निकला।
बाराबंकी जिले के दयानंद नगर मोहल्ला निवासी अंबरीष चंद्र श्रीवास्तव (45) अपनी पत्नी वर्षा (43) तथा पुत्री सौम्या (6), रिमझिम (8), मुस्कान (12) के साथ कार से महोबा के सुभाष नगर मोहल्ला में अपनी ससुराल गए थे। रविवार को वह अपने साले धीरेंद्र श्रीवास्तव (35) और परिवार के साथ वापस कार से बाराबंकी जा रहे थे। कार खुद अंबरीष चला रहे थे।
शाम चार बजे जब ये लोग फैक्ट्री एरिया के पास पहुंचे, तभी सामने से आ रहे ट्रक ने ओवरटेक करते हुए कार में जोरदार टक्कर मार दी और करीब 20 मीटर तक कार को घसीटता ले गया। हादसे में अंबरीष, उनकी पत्नी और धीरेंद्र की मौके पर मौत हो गई, जबकि सौम्या व मुस्कान घायल हो गई। वहीं रिमझिम को मामूली चोटें आई हैं।
विज्ञापन
सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने कार से शवों को बाहर निकाला और तीनों घायल बच्चियों को पीएचसी भेजा, जहां से दो को सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। पुलिस ने तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर पुलिस चौकी के पास खड़ा करवा दिया है। अतिरिक्त एसडीएम वीर बहादुर यादव, कोतवाल शैल कुुमार सिंह ने सदर अस्पताल पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया और घायल बच्चियों को ढांढस बंधाया।