{"_id":"5bc896eabdec2269827d418a","slug":"three-person-died-in-road-accident-in-unnao","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक साथ गांव पहुंचे 3 शव, चारों ओर चीखों की आवाजें, मच गया कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक साथ गांव पहुंचे 3 शव, चारों ओर चीखों की आवाजें, मच गया कोहराम
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Updated Thu, 18 Oct 2018 07:51 PM IST
विज्ञापन
रोते बिलखते परिजन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी के उन्नाव जिले में लखनऊ-कानपुर हाईवे पर अजगैन कोतवाली से पांच सौ मीटर दूर स्कार्पियो की चपेट में आने से मरे बाइक सवार तीन युवकों के शव बुधवार देर रात पोस्टमार्टम के बाद गांव पहुंचे तो कोहराम मच गया। एक ही गांव के तीन शव होने से लोगाें की भीड़ जमा हो गई। चारों ओर चीखों की आवाजें सुनाई देने लगी। गांव पहुंचे मोहान विधायक ने मृतक के परिजनों को सरकारी सहायता दिलाए जाने का आश्वासन दिया है। गुरुवार देर शाम तीनों शव का अंतिम संस्कार परियर घाट पर कर दिया गया।
अजगैन कोतवाली की ग्रामसभा भौली के मजरे छोटी पड़रिया निवासी बाइक सवार जय सिंह उसका चचेरा भाई विश्वनाथ (27) पुत्र राधेलाल व गांव के ही छोटू (23) पुत्र रामकुमार को भौली गांव मोड़ के निकट तेज रफ्तार स्कार्पियो ने रौंद दिया। इससे तीनों घटनास्थल पर मौत हो गई थी। घटना के समय जय सिंह अपनी बीमार मां सुनीता को सीएचसी से ट्रैक्टर-ट्राली से लेकर घर लौट रहा था। वह तीनों ट्राली के पीछे बाइक से चल रहे थे। हादसे के बाद स्कार्पियो सवार लोग मौके से भाग निकले थे। पुलिस ने स्कार्पियो के नंबर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया था। गाड़ी रामनगर मोहल्ला निवासी मंजीत यादव की है।
बुधवार देर रात पोस्टमार्टम के बाद शव गांव पहुंचे तो कोहराम मच गया। एक ही गांव के तीन शव होने से ग्रामीणों के अलावा आस-पास गांवों के लोग भी पहुंचे। गुरुवार सुबह मोहान विधायक बृजेश रावत भी परिजनों के घर पहुंचे और ढांढस बंधाने के साथ ही हर संभव मदद का आश्वासन दिया। कोतवाल अनिल सिंह ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।