{"_id":"5e84abf28ebc3e6fa93b1aa3","slug":"three-people-injured-during-a-fight-in-etawah-district-jail","type":"story","status":"publish","title_hn":"इटावा जिला जेल में वर्चस्व को लेकर कैदियों में मारपीट, डिप्टी जेलर समेत 14 बन्दी रक्षक व कैदी घायल, एक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इटावा जिला जेल में वर्चस्व को लेकर कैदियों में मारपीट, डिप्टी जेलर समेत 14 बन्दी रक्षक व कैदी घायल, एक की मौत
Wed, 01 Apr 2020 08:28 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Wed, 01 Apr 2020 08:28 PM IST
विज्ञापन
इटावा जिला जेल में मारपीट के दौरान तीन लोग घायल
- फोटो : amar ujala
इटावा जिला जेल में बुधवार शाम वर्चस्व को लेकर कैदियों में मारपीट हो गई। इस दौरान कैदियों ने डिप्टी जेलर को भी पीट दिया। विवाद में डिप्टी जेलर समेत 14 लोग घयल हुए हैं। एक कैदी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं इलाज के दौरान डी-2 गैंग के कुख्यात मोनू पहाड़ी की मौत हो गई है। जिसके बाद से जेल में हड़कंप मचा हुआ है
जेल अधीक्षक राज किशोर ने बताया कि आगरा और कानपुर से लाए गए बन्दी मुन्ना खालिद निवासी आगरा व डी-2 गैंग के कुख्यात मोनू पहाड़ी निवासी कानपुर ने बुधवार शाम कैदी छुन्ना 28 पुत्र श्रीचंद पर पेड़ की डाल तोड़कर हमला बोल दिया। जानकारी होने पर डिप्टी जेलर जगदीश प्रसाद बन्दी रक्षकों के साथ पहुंचे।
कैदी डिप्टी जेलर व बन्दी रक्षकों पर भी हमलावर हो गए। मारपीट में छुन्ना, डिप्टी जेलर जगदीश समेत 14 लोगो को चोटें आई हैं। छुन्ना को जिला अस्पताल भेजकर इलाज कराया गया। डिप्टी जेलर व अन्य का इलाज जेल के अस्पताल में हुआ।
विज्ञापन
सूचना पर एसएसपी आकाश तोमर, एडीएम ज्ञान प्रकाश, सीओ सिटी वैभव पांडेय, सीओ सैफई चन्द्र देव जेल पहुचे। जेलर ने कहा कि विवाद का कारण अभी पता नही। जांच कराई जा रही है।