फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   three people died and one injured in road accident in fatehpur

यूपी में भीषण सड़क हादसा, बोलेरो ने दो महिलाओं समेत किसान को कुचला, तीन की मौत

Wed, 27 May 2020 05:27 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Wed, 27 May 2020 05:27 PM IST
विज्ञापन
three people died and one injured in road accident in fatehpur
फतेहपुर में दर्दनाक हादसा - फोटो : अमर उजाला
यूपी के फतेहपुर जिले के सुल्तानपुर घोष थाना क्षेत्र के खजुरियापुर के पास बुधवार को तेज रफ्तार बोलेरो ने एक बाइक सवार और तीन महिलाओं को कुचल दिया। हादसे में बाइक सवार व्यक्ति और दो महिलाओं की मौत हो गई। चालक बोलेरो छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेज दिए।
विज्ञापन


थाना क्षेत्र के अलीपुर से चक्की चौराहे की ओर तेज रफ्तार से बोलेरो जा रही थी। उसकी चपेट में थाना क्षेत्र के धरमंगलपुर गांव निवासी जमुना प्रसाद यादव (43) आए। वे धान का बीज लेने अलीपुर बाजार जा रहे थे। उन्हें घायल करने के बाद बोलेरो ने पैदल कस्बा जा रही रहीमपुर निवासी वीरेंद्र पासवान की पत्नी मालती देवी (43), राजकुमार पासवान की पत्नी अनीता देवी (40) और नरेश की पत्नी फूलमती (40) को कुचल दिया। हादसा देख लोगों की भीड़ लग गई।
विज्ञापन


बाइक सवार जमुना प्रसाद, मालती देवी और अनीता देवी की मौके पर ही मौत हो गई। चालक बोलेरो छोड़कर फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल फूलमती को हथगाम सीएचसी में भर्ती कराया। तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस वाहन को कब्जे में लेकर चालक की तलाश कर रही है। थानेदार एके मिश्रा ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed