फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Three more sent to jail for murder and misdeed of hostel warden, Benzadine test found blood on the hands of Ac

Kanpur Warden Scandal: बेंजाडीन टेस्ट में अर्जुन और दोस्तों के हाथों में मिला खून, कपड़े और ये सामान हुआ सीज

Sat, 18 Nov 2023 06:37 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sat, 18 Nov 2023 06:37 AM IST
सार

Kanpur News: चारों आरोपियों में से किसी के शरीर पर कोई चोट का निशान नहीं मिला। ऐसे में कमरे में मिला खून वार्डन का ही होने की पूरी उम्मीद है। फोरेंसिक टीम ने गद्दे पर मिला खून, महिला के शरीर पर मिला खून और दोनों आरोपियों के हाथों में मिले खून के मिलान के लिए सैंपल लैब भेजा।

विज्ञापन
Three more sent to jail for murder and misdeed of hostel warden, Benzadine test found blood on the hands of Ac
Kanpur Warden Scandal - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर में काकादेव कोचिंग मंडी स्थित गर्ल्स हॉस्टल की वार्डन की हत्या के मामले में मुख्य आरोपी के भाई और दो दोस्तों को भी पुलिस ने जांच और फोरेंसिंक जांच रिपोर्ट के आधार पर गिरफ्तार किया है। वारदात में मुख्यारोपी टिफिन डिलीवरी बॉय अर्जुन यादव, उसका जिगरी दोस्त चिंटू तिवारी, रोहित और भाई रिंकू भी शामिल थे।

विज्ञापन

बेंजाडीन टेस्ट में अर्जुन व चिंटू के हाथों में खून के धब्बे मिले हैं। तीनों को शुक्रवार को जेल भेजा गया। हालांकि, पुलिस अब तक हत्या की मुख्य वजह नहीं बता सकी है। इस राज से पर्दा उठाने के लिए पुलिस डिलीवरी बॉय की कस्टडी रिमांड लेने की तैयारी कर रही है।
विज्ञापन

अर्जुन को जेल भेजने से पहले पुलिस ने गुरुवार को हैलट में उसका सीमन सैंपल व डीएनए जांच के लिए सैंपल कलेक्ट करवाया। वहीं, सभी आरोपियों की फॉरेंसिक जांच कराई गई। सूत्रों की मानें तो जांच रिपोर्ट में मुख्य आरोपी अर्जुन के नाजुक अंग पर सीमन और खून के धब्बे पाए गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

चारों आरोपियों पर दुष्कर्म, हत्या व षड्यंत्र रचने की धारा लगाई
उसके व उसके दोस्त चिंटू के हाथों में भी खून मिला है। घटना के वक्त दोनों आरोपियों ने जो कपड़े पहने थे, उनको भी फोरेंसिक टीम ने सीज किया। काकादेव थाना प्रभारी मानवेंद्र सिंह ने बताया कि अर्जुन समेत चारों आरोपियों पर दुष्कर्म, हत्या व षड्यंत्र रचने की धारा लगाई गई है। अर्जुन की पुलिस कस्टडी रिमांड लेने के लिए कोर्ट में अर्जी डाली जाएगी।

वहशियाना हरकत के विरोध में हत्या की आशंका
पुलिस को आशंका है कि मुख्य आरोपी अर्जुन ने पहले खुद वार्डन से दुष्कर्म किया। दोस्त चिंटू के साथ मिलकर उससे वहशियाना हरकत की कोशिश की। विरोध करने पर वार्डन की बेरहमी से पीटकर हत्या कर दी। शव पर सिर से पैरों तक आठ चोटें इसकी पुष्टि करती हैं। हालांकि, अर्जुन के भाई रिंकू व अन्य दोस्त रोहित के हाथ या शरीर पर कुछ नहीं मिला।

खून के मिलान के लिए सैंपल लैब भेजा
चारों आरोपियों में से किसी के शरीर पर कोई चोट का निशान नहीं मिला। ऐसे में कमरे में मिला खून वार्डन का ही होने की पूरी उम्मीद है। फोरेंसिक टीम ने गद्दे पर मिला खून, महिला के शरीर पर मिला खून और दोनों आरोपियों के हाथों में मिले खून के मिलान के लिए सैंपल लैब भेजा। वहीं, अर्जुन पुलिस की पूछताछ में टस से मस नहीं हुआ।

नए दोस्तों को लेकर आने लगा था अर्जुन
वह अपने पहले बयान पर ही अड़ा रहा। पुलिस ने मनोवैज्ञानिक तरीके से भी उससे सच उगलवाने का प्रयास किया, लेकिन फायदा नहीं हुआ। स्थानीय लोगों की मानें, तो वार्डन और अर्जुन के बीच कुछ दिनों से काफी विवाद होने लगा था। झगड़े की आवाजें बाहर तक सुनाई देती थीं, लेकिन किसी को कोई मतलब नहीं रहता था।

वार्डन बेटी के बड़े होने की वजह से इसका विरोध करती थी
अर्जुन की मांग बढ़ती जा रही थी। वह वार्डन के कमरे में अक्सर नए दोस्तों को लाने लगा था। वार्डन बेटी के बड़े होने की वजह से इसका विरोध करती थी। वार्डन ने अर्जुन की इसी हरकत की वजह से बड़े बेटे को अपने पास बुलाकर रख लिया था। उसकी मौजूदगी में अर्जुन न तो तेज आवाज में बोल पाता था और न ही अपनी मनमानी कर पाता था।

सीसीटीवी फुटेज बनेगा सजा में मददगार
घटना को भले ही मुख्य आरोपी अर्जुन ने अंजाम दिया हो, लेकिन पुलिस सूत्रों के अनुसार उसके साथ मौजूद रहे अन्य तीनों को भी इसकी पूरी जानकारी थी। यही वजह थी कि चारों आरोपियों ने नाश्ता करने के बाद रसोई में शराब पी। सीसीटीवी कैमरों में मुख्य आरोपी व उसका एक दोस्त एक साथ ऊपर जाते दिखे हैं।

हॉस्टल से बाहर भागते नजर आया नजर
कुछ देर बाद अर्जुन का भाई रिंकू व रोहित भी अंदर जाते दिखे। उन्होंने भी नाश्ते के बाद शराब पी। इसके बाद रिंकू, रोहित, वार्डन की बेटी के साथ बाहर निकलते दिखे। कुछ देर बाद चिंटू भी हड़बड़ाहट में बाहर निकलता दिखा। वार्डन की बेटी के लौटने के बाद अर्जुन हॉस्टल से बाहर भागते नजर आया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed